“18 से 23 अक्टूबर तक उजाला ही उजाला! जानिए दिवाली के 6 पर्वों की कहानी”

हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक दीपावली के पर्व देशभर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह पर्व कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन मनाया जाता है। दीपावली बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। इस साल दीपोत्सव छह दिन तक चलेगा, जो पंचांग में बदलाव के कारण खास है। यह त्योहार धनतेरस से शुरू होकर दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज तक चलता है । दिपावली का हर दिन का अपना महत्व है, जैसे धनतेरस पर खरीदारी, दीपावली पर लक्ष्मी-गणेश पूजा और प्रकाश की विजय, गोवर्धन पूजा पर श्रीकृष्ण की आराधना, और भाई दूज पर भाई-बहन का स्नेह। यह पर्व अंधकार पर प्रकाश की जीत और खुशियों का प्रतीक है।

 

 

दिपावली की तैयारी करीब महिनें भर पहले से ही शुरु हो जाती है। लोगो अपने घऱों की साफ सफाई करना पहले ही शुरु कर देते है दीपाली के इस शुभ त्योहार पर लोग अपने घरों में रंगोली बनाते हैं, दीए जलाते हैं और रंग बिरंगी लाइट्स से घरों को सजाते है। दिवाली का पंच दिवसीय त्योहार धनतेरस से शुरू हो जाता है. आइये जानते हैं कि 5 दिवसीय दिवाली के सभी त्योहारों की सही तिथि क्या रहने वाली है.

 

 

 

शनिवार 18 अक्टूबर 2025 – धनतेरस

रविवार  19 अक्टूबर 2025 – छोटी दिवाली

सोमवार 20 अक्टूबर 2025 – दिवाली

बुधवार  22 अक्टूबर 2025 – गोवर्धन पूजा

गुरुवार  23 अक्टूबर 2025 – भाई दूज

 

 

पहला दिन- धनतेरस

दिवाली के त्योहार की शुरुआत धनतेरस से होती है. इस दिन मां लक्ष्मी, कुबेर देवता और भगवान धन्वंतरि की पूजा-उपासना करने का विधान है , इस दिन भगवान धनवंतर की पूजा कि जाती है  जो कि सुख-समृद्धि से जुड़ी हर इच्छा पूरी करते हैं. इस दिन नई चीजों की खरीदारी, सोना और चांदी खरीदना भी शुभ माना जाता है. अपने हिसाब से सभी लोग कुछ ना कुछ खरीदतें है ।

 

जानते है धनतेरस पर खरीदारी का पहला मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा.

दूसरा मुहूर्त – दोपहर 1 बजकर 51 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 18 मिनट तक रहेगा और तीसरा मुहूर्त उसके बाद शाम 6 बजकर 11 बजकर से लेकर 8 बजकर 41 मिनट तक रहेगा.

 

 

दूसरा दिन- छोटी दिवाली (नरक चतुर्दशी)

 

छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण जी लंका से अयोध्या लौटे थे. उनके आगमन और बुराई पर अच्छाई की जीत की खुशी में अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर और रंगोली बनाकर पूरी अयोध्या को सजाया था. साथ ही, इस दिन प्रदोष काल में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है.  इस वर्ष अमावस्या तिथि की शुरुआत 20 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट पर होगी और तिथि का समापन 21 अक्टूबर की रात 9 बजकर 03 मिनट पर होगा. 20 अक्टूबर के दिन लक्ष्मी-गणेश पूजन का सबसे शुभ समय शाम 7 बजकर 08 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 18 मिनट तक रहेगा. इस अवधि को प्रदोष काल और स्थिर लग्न का संयोग कहा गया है,… जो मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा प्राप्त करने के लिए उत्तम माना जा रहा है. यानी लोगों को पूजा के लिए करीब 1 घंटा 11 मिनट का समय मिलेगा.

 

 

चौथा दिन- गोवर्धन पूजा

दिवाली के चौथे दिन होती है गोवर्धन पूजा. गोवर्धन पूजा के दिन गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, यह त्योहार भगवान श्रीकृष्ण की उस लीला की याद में मनाया जाता है जब उन्होंने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठाकर ब्रजवासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाया था.

 

गोवर्धन पूजा का पहला मुहूर्त – 22 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 26 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 42 मिनट तक रहेगा. इस दिन शाम की पूजा का मुहूर्त दोपहर 3 बजकर 29 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 44 मिनट तक रहेगा.

 

पांचवा दिन- भाई दूज

रक्षा बंधन के बाद अगर भाई बहन का कोई त्योहार पड़ता है तो वो भाई दूज का होता है जो दिवाली का आखिरी दिन होता है . भाई दूज को भाऊ बीज के नाम से जाना जाता है. यह त्योहार भाई और बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक माना जाता है.

 

इस दिन भाई को टीका करने का मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 13 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 28 मिनट तक रहेगा.

 

दिवाली पर मां लक्ष्मी आती है धरती पर

ब्रह्म पुराण में लिखा है कि ‘कार्तिक की अमावस्या को अर्धरात्रि के समय लक्ष्मी महारानी सद्‌गृहस्थों के मकानों में जहां-तहां विचरण करती हैं। इसलिये अपने मकानों को सब प्रकार से स्वच्छ, शुद्ध और सुशोभित करके दीपावली और दीपमालिका बनाने से लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनमें स्थायी रूप से निवास करती हैं

 

सीख – देखा जाएं तो हर त्योहार में देवी माता के स्वरुप की ही पूजा की जाती है बस उनका रुप अलग अलग रहता है इससे हमें यह सीख भी मिलती है कि हम सबको हर स्त्री का भी सम्मांन और आदर करना चाहिएं । रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24