उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह जनपद गोरखपुर में गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 300 लोगों से मुलाकात की । महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सभागार में बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना. मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओँ को ध्यान से सुनते हुए उनके प्रार्थना पत्र लिए और निस्तारण के लिए संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का समय के अंदर समाधार करें जो निष्पक्ष और सन्तुष्टिपरक होना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने जमीन पर कब्जा दिलाने के साथ दबं/गों पर स/ख्त कार्रवाई का भरोसा दिया.
मुख्यमंत्री योगी ने जरूरतमंद लोगों को आवास दिलाने और गंभी/र बीमारियों से पीड़ितों के इलाज में भरपूर आर्थिक सहायता देने का आत्मीय संबल दिया. उन्होंने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संकल्पित है.
बतादें मुख्यमंत्री योगी की ओर से ये सारे प्रयास विकसित उत्तर प्रदेश-आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के संकल्प को पूरा करने के लिए किए जा रहे हैं। गोरखपुर जनता दर्शन के बाद CM योगी से सीधे आजमगढ़ पहुंचे हैं जहां वो अधिकारियों के साथ तमाम विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर जनप्रतिनिधियों से संवाद कर रहे हैं। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी जाएंगे और फिर बरेली का दौरा कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
Top Tags