दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ आज अमृतसर दौरे पर पहुंची । मुख्यमंत्री का दल राजासांसी एयरपोर्ट पहुंचा । बतादें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का यह दौरा धार्मिक और सांस्कृतिक तौर पर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वही अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उन्हें सीनियर भाजपा नेताओं के साथ अमृतसर शहरी के प्रधान हरविंदर संधू ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से सीधे उनका काफिला गोल्डन टेंपल के लिए रवाना हो गया और विश्व प्रसिद्ध श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचा और गुरुघर में उन्होंने माथा टेका । इसके साथ ही गुरुवाणी का आर्शीवाद लिया।
उन्होंने श्री हरमंदिर साहिब की परिक्रमा में स्थित छबील पर जुठे बर्तनों को साफ करने की सेवा की जहां मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी उनके साथ मौजूद रहे।
इस अवसर पर CM रेखा गुप्ता ने कहा- श्री अमृतसर साहिब की पवित्र धरती को नमन। आज हम गुरु साहिब का शुक्राना करने आए हैं, जिन्होंने लाल किले पर हमें सेवा का सौभाग्य दिया और गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित सफल कार्यक्रम आयोजित करने की कृपा बख्शी।
इसके साथ CM रेखा गुप्ता श्री दूर्गियाणा तीर्थ और श्री वाल्मीकि तीर्थ जिसे रामतीर्थ के नाम से जाना जाता है वहां दर्शन करेंगी और फिर ये सभी धार्मिक कार्य़क्रम पूरे करने के बाद वापस राजासांसी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होगी ।
Top Tags