मोहाली, 11 फरवरी: पंजाब के कृषि एवं पशुपालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा पंजाब के लोगों से किए गए वादों के अनुरूप पूरे राज्य में लगभग 40103 किलोमीटर लिंक सड़कों की मरम्मत और अपग्रेडेशन का कार्य तेज़ी से जारी है, ताकि लोगों को बेहतर सड़क सुविधाएं मिल सकें।
मोहाली के निकट गांव दुराली में विधायक कुलवंत सिंह मोहाली की उपस्थिति में दुराली–मनौली और दैड़ी–चाओमाजरा लिंक सड़क का शिलान्यास करते हुए मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि इन 44103 किलोमीटर लिंक सड़कों में से पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा 22,074 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत और अपग्रेडेशन का कार्य शुरू किया गया है, जिसे जल्द पूरा किया जाएगा जबकि शेष सड़कों का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 3.66 किलोमीटर लंबी यह सड़क 188.15 लाख रुपये की लागत से अपग्रेड की जाएगी और सेक्टर-82 पीआर-7 सड़क के साथ एक नए लिंक के रूप में कार्य करेगी। इसके अलावा सड़क की चौड़ाई मौजूदा 10 फुट से बढ़ाकर 18 फुट की जाएगी।
उन्होंने कहा कि भगवंत सिंह मान सरकार के गठन से पहले पंजाबियों द्वारा देखे गए सपने अब जन-केन्द्रित नीतियों के माध्यम से साकार हो रहे हैं। हाल ही में शुरू की गई मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत सरकारी और पैनल में शामिल निजी अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की गारंटी दी जा रही है।
Top Tags