दिल्ली पुलिस में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा 20% आरक्षण..नही होगी कोई PET टेस्ट

दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने दिल्ली पुलिस भर्ती के नियमों में यह बड़ा  ऐतिहासिक बदलाव किया है. बतादें केंद्र सरकार की ‘अग्निवीर योजना’ 2022 में शुरू हुई थी, जिसमें युवा 4 साल तक सेना में सेवा देते हैं. जिसके बाद इस योजना को लेकर पूरे देश में हड़कंप भी मचा था कि 4 साल बाद युवा क्या करेगे, कैसे उनके घऱ चलेगे। लेकिन अब केंद्र सरकार ने सबके प्रश्नों को ऐसा जबाब दिया है कि सभी इससे खुश हो जाएगे ।

28 साल की उम्र तक कांस्टेबल पद के लिए आवेदन

अब इन अग्निवीर युवाओं के पास जो अनुशासन और ट्रेनिंग है, उसका फायदा दिल्ली की कानून व्यवस्था को सुधारने में लिया जाएगा. जिसका फायदा उन हजारों युवाओं को होगा जो सेना में 4  साल की सेवा पूरी करने के बाद करियर को लेकर चिंतित थे. अब ये अग्निवीर दिल्ली पुलिस में शामिल होकर शान से अपनी सेवाएं जारी रख पाएंगे.इस फैसले से उन युवाओं को बड़ी राहत मिलेगी जो सेना में अपनी सेवा देने के बाद दिल्ली पुलिस में अपना करियर बनाना चाहते हैं, क्योंकि अब वे 28 साल की उम्र तक कांस्टेबल पद के लिए आवेदन कर सकेंगे। मतलब अब पूर्व अग्निवीरों को ऊपरी आयु सीमा में 3 साल की छूट मिलेगी

नही देनी होगी कोई फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट

दिल्ली सरकार ने दिल्ली पुलिस (नियुक्ति एवं भर्ती) नियम, 1980 में संशोधन को मंजूरी दे दी है. इस फैसले के बाद अब पुरुष कांस्टेबल की भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को 20% का सीधा आरक्षण मिलेगा. मतलब जितनी भी भर्तियां निकलेंगी, उनमें से 20 सीटें अग्निवीरों के लिए रिजर्व होंगी. वही दिल्ली पुलिस में पुरुष कांस्टेबल के कुल 42,451 स्वीकृत पद हैं। कांस्टेबलों की नियुक्ति सीधी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से की जाती है। इसके लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित है। भर्ती नियमों में संशोधन के बाद, बड़ी संख्या में पूर्व अग्निवीर, दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के रूप में नियुक्ति के पात्र होंगे और देश सेवा के साथ साथ अपने रोजगार को आगे भी बढ़ा पाएंगे।