राजस्थान से पहली बार NSUI की कमान, विनोद जाखड़ बने NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष

Breaking News: कांग्रेस ने विनोद जाखड़ को तत्काल प्रभाव से नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है।

बतादें पहली बार राजस्थान से युवा नेता को मौका मिला है। उन्होंने वरुण चौधरी की जगह ली है

जाखड़ के नियुक्ती के आदेश कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जारी की है।

वहीं, विनोद जाखड़ हाल ही में RAS के खिलाफ राजस्थान यूनिवर्सिटी में हुए प्रदर्शन के बाद सुर्खियों में आए थे.

इस आंदोलन के दौरान वे कुछ दिनों जेल भी गए, जिससे वे कांग्रेस आलाकमान की नजर में आए.

विनोद जाखड़  राजस्थान यूनिवर्सिटी के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं ।

NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में लगभग 15 संभावित उम्मीदवारों से व्यक्तिगत इंटरव्यू लिए थे

राहुल गांधी ने इंटरव्यू में दावेदारों से सवाल-जवाब किए थे जिसमें विनोद जाखड़ ने बाजी मारी ।