उत्तर भारत में बढ़ते कोहरे की चादर का असर राजधानी लखनऊ पर भी देखने को मिल रहा है. घने कोहरे का असर सिर्फ फ्लाइट्स पर ही नही बल्कि ट्रेन पर पड़ रहा है। घने कोहरे के कारण चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (अमौसी) पर हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. लखनऊ-दिल्ली रूट पर एयर इंडिया की चार महत्वपूर्ण उड़ानें 25 से 27 दिसंबर के लिए पूरी तरह निरस्त कर दी गईं हैं. लखनऊ से दिल्ली के लिए एयर इंडिया की चार फ्लाइट निरस्त की गई हैं, जिनमें AI-1720, AI-1821, AI-1717 और AI-1524 शामिल हैं
इसके साथ ही एक ही दिन में अमौसी एयरपोर्ट पर दो दर्जन से अधिक उड़ानें प्रभावित हुईं. कई उड़ाने कोहरे की वजह से देरी से रवाना हुई जिसमें दम्माम जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान 8 घंटे 30 मिनट की भारी देरी से रवाना हुई. इसके अलावा रियाद, अबुधाबी, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद जैसे प्रमुख शहरों की कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी घंटों लेट रहीं. साथ ही लखनऊ से दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई, इंदौर और जयपुर जाने वाली उड़ानें भी तय समय से काफी पीछे चल रही थीं.जिसके वजह से यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा और कई लोगों ने वैकल्पिक व्यवस्था करने में दिक्कतों का सामना किया.
वही मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश और पड़ोसी राज्यों में घना कोहरा बना रह सकता है. यात्रियों से अपील की जा रही है कि वे अपनी उड़ान और ट्रेन की स्थिति एयरलाइंस/रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से पहले ही जांच लें. यात्रा से पहले अतिरिक्त समय रखें और जरूरी तैयारी कर लें.
Top Tags