पंजाब पंजाब और चंडीगढ़ में आज लोगों को कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा.
सुबह के साथ रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा और ठंड बढ़ी हुई महसूस होगी. बारिश की किसी भी तरह की संभावना नहीं है.
मौसम विभाग के अनुसार 26 दिसंबर तक घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट और 29 दिसंबर तक येलो अलर्ट जारी किया गया है
वहीं मोहाली में कोहरे से विजिबिलिटी 0 होगई।
इसके साथ ही पंजाब में न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
यह सामान्य तापमान से 3.4 डिग्री अधिक है। राज्य में सबसे ठंडा गुरदासपुर रहा है
वही मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।
Top Tags