25 नवंबर को राम मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण, PM मोदी रहेंगे मौजूद

अयोध्या में 25  नवंबर को राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया जाएगा। इसमें समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई वी वीआई पी भी शामिल होने के लिए रामनगरी अयोध्या पहुंचेंगे।ऐसे में  एयरपोर्ट पर लगभग 80 चार्टर्ड विमानों के उतरने की संभावना है। 25 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी ध्वजारोहण कार्यक्रम के लिए 4 घंटे अयोध्या में प्रवास करेगें। जानकारी के मुताबित PM मोदी सप्त ऋषि मंदिर से दौरे की शुरुआत करेंगे, जहां सातों ऋषियों की प्रार्थना और विशेष वैदिक पूजा संपन्न होगी वही धर्म ध्वज फहराने का शुभ मुहुर्त 11:58 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित है।  इसी अवधि में प्रधानमंत्री राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज पताका फहराएंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी देश को संबोधित करेंगे ।

इसको लेकर आज मॉक ट्रायल मुख्यमंत्री योगी की उपस्थिति में किया गया । प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व स्तर पर कड़ी की गई है। एयरपोर्ट से राम मंदिर तक 8 किलोमीटर लंबे मार्ग पर विशेष बैरिकेडिंग की जा रही है। SPG और स्थानीय सुरक्षा एजेंसियां लगातार रूट का निरीक्षण कर रही हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्वक और भव्य तरीके से संपन्न हो सके।

24 नवंबर से ही पहुंचें अतिथि

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अधिकारियों ने बताया कि 24 नवंबर को आमंत्रित अतिथियों से अयोध्या पहुंचने का अनुरोध किया गया है। ठहरने के लिए विभिन्न होटल और टेंट सिटी में 1,600 कमरे आरक्षित किए गए हैं। मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के अनुसार, सभी मेहमानों को 24 नवंबर तक पहुंचने के लिए कहा गया है और कार्यक्रम के लिए प्रवेश 25 नवंबर को सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे के बीच होगा।  वही अयोध्या मेडिकल कॉलेज में 50 बिस्तर आरक्षित किए गए हैं और लगभग 24 चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों की बड़ी टीम ड्यूटी पर रहेगी।