पंजाब में कई दिनों से स्कूल और कोर्ट में बम की धमकी मिलने के बाद एक बार फिर आज चंडीगढ़ के कई नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है जिसके बाद स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया है. बतादें इन सभी स्कूलों को ईमेल के जरिए ही धमकी मिली है. स्कूल प्रशासन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस प्रशासन और जांच एजेंसिया मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.
चंडीगढ़ के 5 स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी दी गई। वही स्कूल प्रशासन में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। धमकी के बाद सभी स्कूलों में बच्चों को घर भेज दिया गया। मौके पर पुलिस के सीनियर अधिकारी पहुंच चुके हैं। चंडीगढ़ पुलिस की SSP कंवरदीप कौर, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच चुकी है।
पुलिस ने स्कूल परिसरों में सघन तलाशी अभियान चलाया । डॉग स्क्वॉड की मदद से हर क्लास, स्कूल परिसर और आसपास के इलाकों की जांच की गई। साइबर सेल को भी अलर्ट पर रखा गया है ताकि धमकी देने वाले की पहचान की जा सके। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।
इन पांच स्कूलों को मिली बम की धमकी
ई-मेल के जरिए सेक्टर-25 स्थित चितकारा इंटरनेशनल स्कूल
सेक्टर-16 का मॉडल स्कूल,
सेक्टर-45 का सेंट स्टीफन स्कूल,
सेक्टर-35 का मॉडल स्कूल,
सेक्टर-19 का मॉडल
Top Tags