बद्रीनाथ- केदारनाथ में सीजन की पहली बर्फबारी शुरु

उत्तराखंड :  पहाड़ो पर होने वाली बर्फबारी के साथ केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम में भी लगातार बर्फबारी हो रही है. बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए देश-विदेश से धाम पहुंच रहे बाबा के भक्त बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं.सीजन की पहली होने वाली बर्फबारी से श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं हैं. हर दिन हजारों भक्त बाबा केदार के दर्शन कर रहे हैं. इसके साथ ही भक्त बर्फबारी का भी खूब लुफ्त उठा रहे हैं. बतादे केदारनाथ में 5 डिग्री तक तापमान गिर गया। मंगलवार को यहां सीजन की पहली बर्फबारी हुई।

 

ठंड के प्र/कोप को देखते हुए नगर पंचायत केदारनाथ आने वाले यात्रियों के लिए अलाव की व्यवस्था की है.

जिला प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे गर्म कपड़े, जूते के जरूरी दवाइयां साथ लेकर यात्रा करें.

अब तक 16 लाख 50 हजार श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं.

चमोली जिले में भी सोमवार देर रात से लगातार बारिश हो रही है.

बद्रीनाथ, हेमकुण्ड साहिब के साथ नीति घाटी में जमकर बर्फबारी देख जा रही है

ऐसा लग रहा है कि पहाड़ों की चोटियों ने मानो चांदी की चादर से ओढ़ ली है.

जिला अधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने बताया की जनपद के सभी थाना तहसील को अ/लर्ट मोड़ पर रखा गया है.

पहाड़ों पर एक बार मौसम ने करवट ली है. अचानक से मौसम में हुए बदलाव से उच्च हिमालई क्षेत्र में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो रही है.

बारिश और बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट आई है. उत्तरकाशी जिले में सोमवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला बदला नजर आया.

बारिश शुरू हो गई और गंगोत्री-यमुनोत्री धाम की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने लगी. बारिश और बर्फबारी से उत्तरकाशी जिले में ठंड बढ़ गई है.

यहां हल्की ठंड महसूस हो रही है. वहीं मंगलवार सुबह से ही पूरे जिले में हल्की बारिश हो रही है, जिससे ठंड ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है