लखनऊ में बीबीडी यूनिवर्सिटी का पहला दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए । साथ में मंच पर कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद हैं। इस दौरान सीएम योगी ने कहा, हमें समाधान की तरफ जाना होगा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में युवाओं से कहा कि जीवन में हमेशा प्रयास करते रहें। उन्होंने कहा कि सफलता के दो ही रास्ते हैं — समाधान की ओर बढ़ना या समस्या में फंसकर रुक जाना। अगर समाधान की तरफ आगे बढ़ेंगे, तो मंजिल ज़रूर मिलेगी। उन्होंने युवाओं को समझाया कि हर व्यक्ति में क्षमता होती है, ज़रूरत सिर्फ सही मार्गदर्शन की है
CM योगी ने दीक्षांत समारोह के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बाबू बनारसी दास और विश्वविद्यालय के संस्थापक पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश दास गुप्ता को याद किया। उन्होंने 2011 से अब तक विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और खेल सुविधाओं की सराहना की।
मोदी सरकार ने खेल और फिटनेस को दी नई दिशा
CM योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने कई क्षेत्रों में लंबी छलांग लगाई है। खेलो इंडिया, फिट इंडिया और सांसद खेलकूद जैसी योजनाओं ने युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ाया है। उन्होंने बीबीडी विश्वविद्यालय में मौजूद खेल सुविधाओं की भी तारीफ की और कहा कि यह संस्था नए मानक स्थापित कर रही है।
उन्होंने कहा 2017 में युवा परेशान, बेटी और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। नया निवेश की बात तो दूर जो पहले से निवेश कर चुके थे, वो पलायन कर रहे थे। भारत सरकार ने जब जीरो टॉलरेंस की बात की तो लोग कहते थे कि ये सिर्फ एक घोषणा है। अब क्या होली, दिवाली, दशहरा, रक्षाबंधन, क्रिसमस, ईद, बकरीद सब अच्छे से मनाया जाता है
Top Tags