जीरकपुर में Auragarden and Sekhon Gardenबैंक्वेट हॉल में लगी आ/ग

हरियाणा के पंचकूला बॉर्डर के पास स्थित जीरकपुर-शिमला रोड पर बने Aura गार्डन बैंक्वेट हॉल में रविवार रात एक शादी समारोह के दौरान अचानक भीषण आ/ग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरे हॉल को अपनी च/पेट में ले लिया, जिससे मौके पर अफ/रातफरी मच गई. लोग खाना और डांस छोड़कर भागने लगे.

शादी समारोह के दौरान मचा ह/ड़कंप

जानकारी के अनुसार, जीरकपुर-पंचकूला रोड पर बने ‘औरागार्डन’ और ‘सेखों गार्डन’ में रविवार रात उस वक्त हड़/कंप मच गया, जब एक बारात के पटाखों से निकली चिंगारी ने शादी समारोह के  बीचों बीच आ/ग भड़का दी। देखते ही देखते लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि पूरा  हॉल, सजावट और मंच कुछ ही मिनटों में ज/लकर खाक हो गया। साथ लगते ‘सेखों पैलेस’ में भी आ/ग पहुंच गई, जिससे वहां भी काफी नुक/सान हुआ। दोनों गार्डनों में करीब 1100 मेहमान मौजूद थे, जिनमें अफ/रा-तफ/री मच गई।  मिली जानकारी के मुताबित आ/ग की लपटें जब किचन एरिया तक पहुंचीं तो वहां रखे दो सिलेंडर धमा/के के साथ फ/ट गए। धमा/के की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे इलाके में दह/शत फैल गई। हालांकि, कोई जानी हानि की खबर नही है लेकिन लाखों रुपये का सामान जल गया।

एक ही गेट से भागते रहे लोग

बताया जा रहा है आ/ग लगते ही लोग जान बचाने के लिए एक ही गेट से बाहर भागने लगे। भग/दड़ जैसी स्थिति बन गई। महिलाएं और बच्चे रोते हुए घब/राएं हुए बाहर की ओर दौड़े, जबकि कुछ युवकों ने मदद करते हुए स्टेज और सजावट का सामान हटाकर लोगों के निकलने का रास्ता बनाया। धुएं के कारण कुछ देर के लिए सांस लेना मुश्किल हो गया। मेहमानों ने बताया कि पैलेस के अंदर प्लास्टिक और थर्माकोल का डेकोरेशन था, जो आग लगते ही धू-धू/कर ज/ल उठा और जिसके वजह से आ/ग भी जल्द फैल गई।

फायर सेफ्टी के नहीं थे कोई इंतजाम

समारोह मे आए मेहमानों ने बताया कि ‘औरागार्डन’ और ‘सेखों गार्डन’ दोनों में फा/यर अलार्म या फा/यर एग्जिट तक नहीं थे। स्टाफ के लोग भी घबराकर इधर-उधर भागते दिखे। वही  इस घटना से स्थानीय लोगों और मेहमानों ने मांग की है कि प्रशासन ऐसे सभी पैलेसों की फायर सेफ्टी जांच करे और जिनके पास फायर एनओसी नहीं है, उनके खिलाफ स/ख्त कार्रवाई की जाए

फायर ब्रिगेड गाड़ी को आने में 45 मिनट लगें

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 10:20  बजे आ/ग लगी और तुरंत फायर ब्रिगेड को कॉल किया गया। लेकिन पहली फायर ब्रिगेड की गाड़ी करीब 45 मिनट बाद पहुंची। तब तक औरागार्डन का पिछला हिस्सा पूरी तरह ज/ल चुका था। पुलिस के अनुसार, जीरकपुर की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जाम में फंस गई थीं, जिसके बाद पंचकूला और डेराबस्सी से भी मदद मंगाई गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. क्षेत्र में भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने लोगों को हॉल से दूर रखा है और राहत कार्य़ जारी है। और स्थिति नियंत्रण में है।

द/र्ज किया जाएगा केस

एएसपी गजलप्रीत कौर ने बताया कि इतने बड़े फंक्शन करने पर पैलेस मालिकों को आ/ग से निपटने के खुद इंतजाम करने चाहिए थे। उन्होंने ऐसा नहीं किया, इसलिए उन पर बनती धाराओं के तहत केस दर्ज किया जाएगा।