फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब कल भारत की चार दिन की यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे।राष्ट्रपति स्टब का औपचारिक स्वागत हुआ और उन्हें ऑफ ऑनर भी दिया गया। हवाई अड्डे पर उनका स्वागत विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने किया।
राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब गुरुवार को भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब आज नई दिल्ली में द्पिक्षीय वार्ता करेंगे। इस दौरान दोनों नेता आपसी सहयोग को विभिन्न क्षेत्रों में और सुदृढ़ करने पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति स्टब के सम्मान में दोपहर भोज का आयोजन करेंगे।
राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब गुरुवार को भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मिलने के बाद राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने कहा कि उन्हें जयशंकर से बात करना हमेशा अच्छा लगता है। दोनों नेताओं के बीच मिडिल ईस्ट में जारी उथल-पुथल और यूक्रेन जंग पर चर्चा हुई।
राष्ट्रपति स्टब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से भी मिलेंगे। नई दिल्ली में अपने कार्यक्रमों के बाद राष्ट्रपति स्टब मुंबई जाएंगे, जहां वे महाराष्ट्र के गवर्नर आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलेंगे।
Top Tags