पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा अब हमारे बीच इस दुनिया में नहीं रहे हैं. रोड एक्सीडेंट के बाद 11 दिन वेंटिलेटर में जिंदगी की जंग लड़ने वाले राजवीर का 35 की उम्र में निध/न हो गया है.
राजवीर जवंदा भयानक एक्सीडेंट के बाद से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे. कल यानी 8 अक्टूबर को सिंगर के निधन के बाद मोहाली के सिविल अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम भी हुआ. इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को परिवार को सौंपा गया.
इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव पोना लाया गया। आज यानी 9 अक्टूबर को राजवीर जवंदा का अंति/म संस्का/र लुधियाना में उनके पैतृक गांव पौना में किया जाएगा यहां सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि राजवीर ने जहां अपना बचपन बिताया वहां ही उनका अंतिम संस्कार होगा। यह जगह उनके पैतृक घर से करीब 30 मीटर दूर है जहां वह बचपन में खेलते थे। इसी जगह पर उनकी याद में एक स्मारक भी बनाया जा सकता है।
Top Tags