बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. हिंदू समुदाय के खिलाफ हिं/सा की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पिछले 24 घंटों में 2 हिंदू शख्स की ह/त्या की खबरें आई हैं, पिछले 18 दिनों में छठी ऐसी वारदात है। इससे अल्पसंख्यक समुदाय में भय का माहौल है। बांग्लादेश में हिंदू डर-डर कर जीने को मजबूर हैं.
बीते सोमवार (5 जनवरी) की रात नरसिंगदी जिले के चोरसिंदूर बाजार में एक किराना व्यापारी शरत मणि चक्रवर्ती की ह/त्या कर दी गई. सूत्रों के अनुसार पलाश उपज़िला में अपनी दुकान पर बैठे चक्रवर्ती पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया . इस दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं और स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बची. मणि चक्रवर्ती शिबपुर उपज़िला के निवासी थे
सोमवार को ही शाम करीब 6 बजे जशोर जिले के मोनिरामपुर में हिंदू कारोबारी और पत्रकार राणा प्रताप बैरागी (45) की गोली मारकर ह/त्या कर दी गई। वे आइस फैक्ट्री के मालिक थे और ‘दैनिक बीडी खबर’ के कार्यकारी संपादक भी। हमलावरों ने उन्हें फैक्ट्री से बाहर बुलाकर सिर में कई गोलियां मारीं और गला रेत दिया।
वही इन घटनाओं के बाद कई व्यापारियों का कहना है कि अब वे बहुत डरे रहते हैं और अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. हिंदुओं ने दोषियों की तत्काल गिर/फ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है.
Top Tags