मेक्सिको की फातिमा बॉश बनीं 74वीं मिस यूनिवर्स 2025

मिस यूनिवर्स 2025 की प्रतियोगिता 21 नवंबर को आयोजित किया गया, जिसमें मेक्सिको की फातिमा बॉश ने 100 से ज्यादा कंटेस्टेंट को हराकर 74वीं मिस यूनिवर्स का टाइटल अपने नाम कर लिया है. 73वीं मिस यूनिवर्स डेनमार्क की विक्टोरिया कजर थीलविग ने पेजेंट के फिनाले में विनर का ताज Fatima Bosch को पहनाया. जैसे ही उनका नाम पुकारा गया  पूरा एरिना गूंज उठा. फातिमा अपनी आखिरी गाउन में आगे बढ़ीं और जब ताज उनके सिर पर रखा गया तो वह कांपती हुई दिखीं. यह एक ऐसा पल था जिसमें सालों की लगन  सालों का मेहनत दिखा रहा था.

प्रतियोगिता के दौरान क्या सवाल पूछा गया

प्रतियोगिता के दौरान मिस मेक्सिको से पूछा गया कि आपके हिसाब से  साल 2025 में एक महिला होने के क्या चैलेंज हैं और आप मिस यूनिवर्स के टाइटल का इस्तेमाल दुनिया भर की महिलाओं के लिए एक सेफ जगह बनाने के लिए कैसे करेंगी. इस पर फातिमा बॉश ने पूरे यकीन के साथ कहा, एक महिला और मिस यूनिवर्स के तौर पर  मैं अपनी आवाज और ताकत दूसरों की सेवा में लगाऊंगी क्योंकि आजकल हम यहां बोलने, बदलाव लाने और सब कुछ देखने के लिए हैं क्योंकि हम महिलाएं हैं और जो बहादुर लोग खड़े होंगे वही इतिहास बनाएंगे. आज भी महिलाओं को सुरक्षा से लेकर बराबर मौके तक मुश्किलों का सामना करना पड़ता है , लेकिन यह पीढ़ी अब बोलने से नहीं डरती।