1 फरवरी से फास्टैग को ज्यादा सुविधा अनुसार बनाया जाएगा। कई बार लोगो को टोल प्लाजा पर गाड़ी में FASTag लगा है औऱ सब कुछ सही भी है लेकिन फिर भी KYCअपडेट कराने को कहा जाता है, इसके साथ ही कई बार सही दस्तावेज देने के बाद भी बार-बार KYV की मांग की जाती थी, जिससे लोग परेशान हो जाते थे. अब नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI ) ने फास्टैग से जुड़ी Know Your Vehicle प्रक्रिया को पूरी तरह खत्म करने का फैसला लिया है.
NHAI ने नए FASTag जारी करने के प्रक्रिया को और आसान बनाने का फैसला लिया है.1 फरवरी से फास्टैग एक्टिव होने के बाद किसी भी तरह का KYV वेरिफिकेशन नहीं किया जाएगा औऱ अब NHAI ने KYV की पूरी प्रक्रिया को खत्म करने का फैसला बना लिया है। अब इसकी पूरी जिम्मेदारी बैंकों की होगी कि वे टैग जारी करने से पहले ही वाहन से जुड़ी सभी जांच पूरी कर लेंगे। अब नए सिस्टम से कागजी काम कम होगा, टोल पर विवाद घटेंगे, FASTag जल्दी जारी और एक्टिव होगा और नेशनल हाईवे पर सफर करना आसान होगा। टोल भुगतान पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा. ये नया नियम 1 फरवरी 2026 से लागू होगा.
Top Tags