पंजाब के किसानों ने एक बार फिर अपनी आवाज बुलंद करने के लिए रेल पटरियों पर उतरने का फैसला किया । किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के बैनर तले आज यानी 5 दिसंबर को राज्यव्यापी ‘रेल रोको’ आंदोलन शुरू हो गया है, जो दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक चलेगा।
यह दो घंटे का शांतिपूर्ण विरोध 19 जिलों के 26 स्थानों पर रेलवे ट्रैक जाम करने के रूप में हो रहा है, इसके साथ ही ट्रेन सेवाओं में व्यापक व्यवधान की आशंका है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर के नेतृत्व में यह आंदोलन केंद्र सरकार की बिजली नीतियों के खिलाफ है और यदि मांगें पूरी न हुईं तो यह व्यापक संघर्ष का आगाज माना जा रहा है।
वही किसानों के ऐलान का पता लगते ही पुलिस सुबह ही किसान नेताओं के घऱ पहुंच गई और कई नेताओँ को हिरासत में ले लिया और कई नेताओं को घर में ही नजरबंद कर दिया उन्होने पंजाब सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा सरकार बिजली बोर्ड को प्राइवेट कर रही है औऱ सरकारी जमीने निजी हाथों में चली जाएगी। गरीब लोगो को बिजली नही मिलेगी,90 फिसदी गरीबों की बिजली बंद हो जाएगी प्रदर्श/नकारी किसान बिजली संशोधन बिल वापस लेने की मांग कर रहे है। इसके साथ ही पुलिस और किसानो में झ/ड़प भी हो रही है पुलिस लगातार किसानों को रोकने की कोशिश कर रहें है, अमृतसर में पुलिस ने डबल लेयर नाका/बंदी की। टैक पर किसान नही पहुंच पा रहें । इसके साथ ही जालंधऱ में किसान डिटेन किए गए।
Top Tags