मशहूर गायक Rishabh Tandon का कल रात नि/ध/न

अभिनेता असरानी के नि/ध/न के बाद सिनेमा जगत से एक और दु/खद  घटना सामने आ रही है। जाने-माने अभिनेता और गायक ऋषभ टंडन उर्फ ​​फकीर का कल रात नि/ध/न हो गया है।

यह खबर पपराजी विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की। मशहूर संगीतकार ऋषभ टंडन के नि/ध/न से म्यूजिक इंडस्ट्री और उनके फैंस को जबरदस्त झटका लगा है।

फैंस सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनके एक करीबी दोस्त ने सिंगर के मौत की पुष्टि की है।

बताया जाता है कि ऋषभ ने 21 अक्टूबर की रात अपनी अं/तिम सांस ली है।

ऋषभ टंडन अपने गानों के अलावा ‘फकीर – लिविंग लिमिटलेस’ और ‘रशना: द रे ऑफ लाइट’ जैसी फिल्मों में अभिनय करने के लिए भी जाने जाते थे।

दोस्त के मुताबित गायक ऋषभ अपने परिवार से मिलने दिल्ली आए थे, तभी यह घटना घटी।

बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से कलाकार का अचानक नि/ध/न हो गया। ऋषभ टंडन मुंबई के एक सिंगर, संगीतकार और अभिनेता थे।

वे अपने शांत स्वभाव और संगीत के प्रति गहरे प्रेम के लिए जाने जाते थे। उनके इंस्टाग्राम बायो में उन्हें ‘एक आस्तिक, शिव की ऊर्जाओं से ओतप्रोत गायक, संगीतकार, अभिनेता’ लिखा हुआ था।

ऋषभ जानवरों से बेहद प्यार करतें थे

ऋषभ अपने पालतू जानवरों के भी बहुत करीब थे। उनके मुंबई वाले घर में कई बिल्लियां, कुत्ते और चिड़ियां थीं।

उनके कई गाने अभी रिलीज नहीं हुए हैं और फकीर उन बेहतरीन गानों में से एक है, जिसने उन्हें दुनिया भर में मशहूर कर दिया।

उनके प्रसिद्ध गानों में ‘ये आशिकी’, ‘चांद तू’, ‘धू धू कर के’, ‘फकीर की जुबानी’ भी शामिल हैं।

इन गानों को लोगो ने काफी प्यार दिया है। गायक  त्रृषभ ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वह भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त थे।

ऋषभ के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स थे। इसके साथ ही यह बताया जा रहा है त्रृषभ बेहद फिट थे और कल ही उन्हें दिल का दौरा पड़ने से उनका नि/ध/न हो गया।