ADGP वाई पूरन कुमार के पो/स्टमा/र्टम के लिए परिजनों ने भरी हामी

हरियाणा के सीनियर IPS अफसर वाई पूरन कुमार के शव का आज चंडीगढ़ पीजीआई में पो/स्टमा/र्टम हो रहा है। सुसाइड के 8 दिन बाद पूरन कुमार की पत्नी अमनीत पी कुमार ने अपने पति के श/व के पो/स्टमा/र्टम के लिए पुलिस को सहमति दी। IPS पूरन कुमार के पो/स्टमा/र्टम के लिए डॉक्टर का एक स्पेशल पैनल बनाया गया है। सुबह 9 बजे एसडीएम और SIT  की निग/रानी में चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में पोस्टमा/र्टम शुरू हुआ। इसकी वीडियो ग्राफी भी की जा रही है।बताया जा रहा है कि शाम को करीब 4:00 बजे अंति/म संस्का/र किया जाएगा. आईजी पुष्पेंद्र सिंह पोस्ट/मा/र्टम से जुड़ी प्रक्रियाएं करवाने के लिए पीजीआई पहुंच गए हैं. दरअसल, डीजीपी शत्रुजीत कपूर को सरकार की ओर से छुट्टी पर भेजने के फैसले से मामले में बनी हुई 31 सदस्यीय कमेटी संतुष्ट हो गई थी.

 

कमेटी ने कहा कि सरकार का यह कदम सही दिशा में उठाया गया है और उन्होंने अपील की है कि इस घटना को लेकर प्रदर्शन कर रही सभी संस्थाएं शांति और संयम के साथ अपना संघर्ष जारी रखें. कमेटी ने यह भी घोषणा की है कि बुधवार को चंडीगढ़ के होटल माउंट व्यू से पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के निवास तक एक शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला जाएगा, जिसके बाद राज्यपाल को न्याय की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा बतादें पूरन कुमार ने 7 अक्टूबर को आत्महत्या की थी। 8 दिन बाद भी उनका अंति/म संस्का/र नहीं हो सका है। उनका पा/र्थिव शरीर चंडीगढ़ PGI में रखा गया है।

 

ASI ने गोली मारकर की आ/त्म/हत्या

 

वहीं, आपको बता दें कि IPS वाई पूरन कुमार सु/सा/इड केस में कल एक नया मोड़ सामने आया है। इस मामले की जांच कर रहे रोहतक साइबर सेल में तैनात असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) संदीप कुमार ने मंगलवार को खुद को गोली मारकर आ/त्म/हत्या कर ली है। घटनास्थल से पुलिस को एक तीन पेज का सु/सा/इड नोट और एक वीडियो मैसेज मिला है, जिसमें ASI संदीप कुमार ने दिवंगत आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार पर गंभी/र आरो/प लगाए हैं। अब आगे इस घटना की जांच हो रही है । मंगलवार शाम को चंडीगढ़ पुलिस ने जिला अदालत का रुख किया था और मांग की थी कि कोर्ट परिवार को दिशानिर्देश जारी करे.