इजरायल-अमेरिका और ईरान की जं/ग का आज छठा दिन है. हालात लगातार तना/वपूर्ण बने हुए हैं. ईरान जबाबी कार्रवाई करते हुए लगातार उन देशों को निशाना बना रहा है जिन्हें अमेरिका का समर्थन करने वाला माना जा रहा है.ईरान ने मध्य पूर्व के उन देशों पर ड्रोन और मिसा/इल हमलें जारी रखे है जहां अमेरिकी सेना मौजूद है इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है कि दोहा में तीन-तीन धमाकों की आवाज सुनी गई है.
भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की
धमाकों के बीच दोहा में अमेरिकी दूतावास को खाली कर दिया गया है। भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है और लोगों को घरों में रहने को कहा है साथ ही साथ सुरक्षा निर्देशों के पालन करने को कहा है। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार अबु धाबी में भी धमाकों की आवाज सुनाई पड़ी है।
दोहा में मौजूद भारतीयों ने बताया कि शहर में लगातार तीन धमाकों की गूंज सुनाई दी, जिसके बाद दहशत का माहौल बन गया. इससे पहले भी खाड़ी क्षेत्र में ड्रोन और मिसाइल हमलों की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. माना जा रहा है कि क्षेत्र में बढ़ते टकराव के बीच ईरान जवाबी कार्रवाई की रणनीति पर आगे बढ़ रहा है. वही खाडी देशों औऱ इजरायल पर ईरान के हमलों के कारण कई देशो ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है।
Top Tags