मुंबई, 10 मार्च 2026: वैश्विक ऊर्जा बाजारों में अस्थिरता के समय, भारतीय घरों के लिए आवश्यक ईंधन की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में रिलायंस इंडस्ट्रीज सक्रिय कदम उठा रही है और सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार, जामनगर में रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स से एलपीजी उत्पादन को अधिकतम करने पर काम कर रही है , जो दुनिया का सबसे बड़ा एकीकृत रिफाइनिंग हब है। रिलांयस की टीमें चौबीसों घंटे रिफाइनरी संचालन को ऑप्टिमाइज़ करने और एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के लिए काम कर रही हैं, ताकि घरेलू बाजार में आपूर्ति स्थिर और भरोसेमंद बनी रहे।
साथ ही, केजी‑D6 बेसिन से उत्पादित प्राकृतिक गैस को प्राथमिक क्षेत्रों को आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मोड़ा जाएगा, जो राष्ट्रीय ऊर्जा प्राथमिकताओं और सरकारी दिशानिर्देशों के अनुरूप है। रिलायंस के लिए, भारत की ऊर्जा सुरक्षा और लाखों भारतीय परिवारों की भलाई हमेशा सबसे पहले है। रिलायंस भारत सरकार के साथ मिलकर काम करना जारी रखी है और सभी राष्ट्रीय दिशानिर्देशों तथा आवंटन प्राथमिकताओं का पूरी तरह पालन करती है , यह सुनिश्चित करते हुए कि ऊर्जा आपूर्ति उन क्षेत्रों और समुदायों तक पहुंचे जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है।
हमेशा की तरह, रिलायंस देश के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। वैश्विक अनिश्चितता के समय में भी हम भारत की ऊर्जा सुरक्षा का समर्थन करने और देश के लिए आवश्यक ईंधन की भरोसेमंद आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Top Tags