जेफ्री एपस्टीन कैसे बना टीचर से अरबपति : क्या है उसकी जीवन यात्रा

जेफरी एपस्टीन (Jeffrey Epstein) एक ऐसा नाम जिसने सारी दुनिया को हैरत में डाल दिया है जिसकी खबर पढ़ने के बाद एक के बाद एक आगे और भी ज्यादा जानने की उत्सुकता बढ़ती जाती है इन दिनों सब की जुबां पर इस नाम की चर्चा चल रही है, जिस आदमी ने सारी दुनिया में हड़कंप मचा दिया है सब के मन में एक सवाल खड़े हो रहें है कि इतने बेशकीमती चीजें औऱ इफरात दौलत उसके पास आया कैसे? क्या उसको अपने परिवार से मिली थी,,लेकिन  जेफरी एपस्टीन पहले एक साधारण इंसान था जिसने अपने जीवन की शुरुआत एक टीचर के रुप में किया था।

करियर की शुरुआत एक स्कूल में शिक्षक के रूप में की

जेफरी एपस्टीन का जन्म 20 जनवरी 1953 को ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क में हुआ था. उसने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पढ़ाई बीच में छोड़ दी. एपस्टीन ने अपने करियर की शुरुआत एक स्कूल में शिक्षक के रूप में की थी, लेकिन जल्द ही फाइनेंस की दुनिया में कदम रखा और अरबों डॉलर की संपत्ति बना ली. उसने एलिट क्लाइंट्स, जैसे उद्योगपति, राजनेता और शाही परिवारों के साथ नेटवर्क बनाया.

 

जैफ्री एपस्टीन फाइनेंसर और निवेश सलाहकार था. वो एक ऐसा व्यक्ति था, जो एक समय में वॉल स्ट्रीट का सफल फाइनेंसर था, लेकिन बाद में अपने गंदे इरादो और नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के साथ मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में गिरफ्तार हुआ. उसकी मौत ने जितने सवाल खड़े किए, उतने शायद उसके अपराधों ने भी नहीं किए.

कई प्रभावशाली लोगों के नाम सामने आए

एपस्टीन के किस्से में कई प्रभावशाली लोगों के नाम सामने आए है जिनमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और बिल क्लिंटन, ब्रिटिश राजपरिवार के प्रिंस एंड्रयू शामिल हैं. साथ ही बड़े बिजनेसमैन, वैज्ञानिक, और नामी हस्तियां भी उसके साथ थे. एपस्टीन की पार्टीज और प्राइवेट जेट की यात्राएं अक्सर “लोलीटा एक्सप्रेस” के नाम से चर्चित थीं, जिनमें कथित तौर पर नाबालिग लड़कियां शामिल होती थीं.एपस्टीन के बेहद बड़े व्यक्त्तिव के वजह से उसे आरोपों की कड़ी सजा नही मिली।

2008 में, एपस्टीन को फ्लोरिडा में एक नाबालिग से यौन संबंध के आरोप में सजा मिली. लेकिन उसे “प्ली डील” के तहत बेहद हल्की सजा दी गई, केवल 13 महीने की जेल, वो भी दिन के समय बाहर जाने की छूट के साथ. 2019 में, उसे फिर से गिरफ्तार किया गया, इस बार मानव तस्करी और कई नाबालिगों के यौन शोषण के आरोप लगा था.

उसके जांच में उसके न्यूयॉर्क स्थित घर से हजारों न/ग्न तस्वीरें, वीडियो और दस्तावेज मिले. कहा जाता है कि वो अपने वीआईपी गेस्ट्स को फंसाने के लिए ब्लैकमेलिंग सामग्री इकट्ठा करता था.

10 अगस्त 2019 को एपस्टीन की जेल में मौ/त

10 अगस्त 2019 को एपस्टीन की जेल में सं/दिग्ध परिस्थितियों में मौ/त हो गई. सरकारी रिपोर्टों में इसे “आत्म/ह/त्या” बताया गया. खबरों की मानें तो उस रात जेल के कैमरे बंद थे. इससे यह शक और गहराया कि क्या कोई बड़ा नाम सामने आने से पहले उसे मा/र दिया गया?

कुख्यात यौ/न अप/राधी जेफरी एपस्टीन की मौ/त के बाद उसकी करीब 5,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर कई सवाल उठे. ट्रस्ट के जरिए किसे कितना पैसा मिला, जेफ्री एपस्टीन ने जेल में अपनी मौत से दो दिन पहले ट्रस्ट में अपनी तत्कालीन प्रेमिका कैरीना शुलियाक को प्राइमरी नोमिनी नामित किया था. जिसके मुताबिक, कैरीना को एपस्टीन की दौलत में से 10 करोड़ डॉलर रुपये और 5 करोड़ की पेंशन मिलने वाली थी. एपस्टीन के भाई मार्क एपस्टीन को भी संपत्ति का एक हिस्सा मिला

एपस्टीन के पीडितों को भी कुछ राशि दी गई

एपस्टीन के पीडितों को भी कुछ राशि दी गई, अदालत के निर्देश पर एपस्टीन के खिलाफ दर्ज मामलों को देखते हुए एक विक्टिम मुआवजा फंड बनाया गया. इस फंड के जरिए करीब 100 मिलियन डॉलर से ज्यादा की राशि पीड़ित महिलाओं को दी गई, एपस्टीन की यह सच्ची कहानी यह बताती है पैसा और ताकत कैसे अपराधों को छिपाने का जरिया बन सकते हैं. हालांकि उसकी मौत के बाद दौलत बंट गई, लेकिन उससे जुड़े सवाल और विवाद आज भी दुनिया भर में चर्चा का विषय बने हुए हैं और उसके केस में अभी और कितने नाम आ सकते है यह कहां नही जा सकता है।