अधिकतर लोगों की ये शिकायतें होती हैं कि PF निकालना सबसे कठिन काम है. अभी भी देश में ऐसे लाखों लोग हैं, जो केवल जटिल प्रक्रिया की वजह से पीएफ अमाउंट निकाल नहीं पाते. लेकिन अब आप AI की मदद से निकाल पाएंगे PF के पैसे, EPFO 3.0 लागू होने के बाद देश के किसी भी EPFO दफ्तर से अपना काम कराया जा सकेगा. यह सुविधा खासतौर पर उन कर्मचारियों के लिए बहुत फायदेमंद होगी, जो नौकरी के लिए बार-बार शहर बदलते हैं।
सरकार ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है, और भविष्य निधि संगठन यानी EPFO अब अपने सिस्टम को पूरी तरह से बदलने जा रहा है.
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपना बड़ा डिजिटल अपग्रेड EPFO 3.0 लॉन्च करने जा रहा है। नए पोर्टल, कोर बैंकिंग सिस्टम और AI टूल्स से सेवाएं और तेज होंगी। EPFO 3.0 के तहत एक नया यूजर-फ्रेंडली पोर्टल, बैक एंड सॉफ्टवेयर और कोर बैंकिंग सिस्टम लागू किया जाएगा। ये सिस्टम बैंकों की तरह सेंट्रलाइज्ड होगा। सदस्य किसी भी EPFO ऑफिस से अपनी समस्याएं सॉल्व करा सकेंगे, चाहे उनका खाता किसी दूसरे शहर या राज्य में रजिस्टर्ड हो।
EPFO 3.0 की नई आर्किटेक्चर अगले 10 सालों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। EPFO 3.0 सदस्यों से बेहतर कम्युनिकेशन के लिए EPFO AI-पावर्ड भाषा अनुवाद टूल्स यूज करेगा।
Top Tags