केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में दिल्ली के पूसा में “कर्मचारी संकल्प सम्मेलन” का वृहद आयोजन हुआ, “कर्मचारी संकल्प सम्मेलन में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्रालय के कर्मचारी-अधिकारी शामिल हुए, इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा, जीवन में हरेक दिन, हर क्षण महत्वपूर्ण हैं हमें अपनी जनता की जिंदगी को बेहतर बनाने में सभी को अपना-अपना योगदान देना चाहिए, उन्होंने कहा आज अन्न के भंडार भरे हुए हैं, चुनौतियों का मुकाबला करते हुए हम दृढ़ निश्चय से और आगे बढ़ेंगे, हम सभी कृषि उत्पादों में पूरी मेहनत से किसानों और राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करेंगे, लखपति दीदियों की असाधारण उपलब्धियां, ग्रामीण सड़कें और आवास ने लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव किया है, उन्होंने कहा,प्रधानमंत्री जी ने स्वतंत्रता दिवस पर कहा था कि”सरकार फाइल में नहीं, जनता की लाइफ में दिखना चाहिए”, हम इसी दिशा में संकल्पित होकर आगे बढ़ेंगे प्रधानमंत्री जी ने जो लक्ष्य हमें दिए हैं, हम सब मिलकर इस लक्ष्य को पूरा करेंगे –
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में पूसा में हुआ “कर्मचारी संकल्प सम्मेलन”
Top Tags