प्रसिद्ध पंजाबी गायक खान साब की माँ सलमा परवीन का नि/धन कल हो गया था उन्होंने चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान अंति/म सांसे ली आज उनका अंति/म संस्कार कपूरथला के भंगल दोना गांव में मुस्लिम रीति-रिवाजों से होगा, खान साब आज मां को अंति/म विदाई देंगे । इस मौके पर पंजाबी उद्योग जगत की कई अन्य हस्तियों के खान साहब के घर पहुँचने की उम्मीद है।
बतादें खान साब की माँ सलमा परवीन लंबे समय से बीमार थी और डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा था। लगातार इलाज के बावजूद उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और उन्होंने चंडीगढ़ के एक अस्पताल में अंति/म सांस ली। खान साहब उस समय एक शो के लिए कनाडा में थे। अपनी माँ के निधन की खबर मिलते ही उन्होंने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया और पंजाब लौट आए।
वहीं खान साब की मां सलमा परवीन को जानने वाले लोग बताते हैं कि वह धार्मिक और मिलनसार स्वभाव की थीं। वह हमेशा अपने परिवार के लिए प्रेरणा स्रोत रहीं। उनके निध/न से परिवार में एक गहरा खालीपन आ गया है। रिश्तेदार और करीबी दोस्त बताते हैं कि खान साहब अपनी माँ से बहुत प्यार करते थे और अक्सर सार्वजनिक मंचों पर उनका ज़िक्र करते थे। वह सोशल मीडिया पर उनके साथ वीडियो भी शेयर करते थे रिपोर्ट न्यूज पीडीया 24
Top Tags