“चुनाव आयोग का पलटवार: राहुल गांधी के आरोप झूठे!”

नई दिल्ली- भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद और झूठा बताया है।राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ़्रेंस में दावा किया था कि 2024 की लोकसभा चुनावों में “वोट चोरी” हुई और कुछ विधानसभा क्षेत्रों, जैसे कि कर्नाटक के महादेवपुरा और महाराष्ट्र के राजूरा में हज़ारों वोट डिलिट किए गए।

 

वोटों को ऑनलाइन नहीं डिलिट किया जा सकता – ECI

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि कोई भी वोट ऑनलाइन नहीं मिटाया जा सकता और जिन आरोपों का राहुल गांधी ने ज़िक्र किया, वे सत्य पर आधारित नहीं हैं इसके साथ ही आयोग ने कहा कि वोट डिलिट करने से पहले प्रभावित व्यक्ति को अपनी बात रखने का पूरा मौका दिया जाता है। 2023 में कर्नाटक के अलंद विधानसभा क्षेत्र में कुछ असफल प्रयास जरूर हुए थे, जिनकी जांच में एफआईआर दर्ज की गई थी। चुनाव आयोग के रिकॉर्ड के अनुसार, 2018 में भाजपा के शुभाष गुट्टेदार और 2023 में कांग्रेस के बीआर पाटिल ने वहां जीत हासिल की थी। राहुल गांधी ने दावा किया कि अलंद विधानसभा क्षेत्र में 6,018 वोट डिलिट करने की कोशिश की गई थी। लेकिन आयोग ने साफ किया कि यह संख्या वास्तविकता से मेल नहीं खाती और बाहरी हैकिंग जैसी घटनाओं के कारण हो सकता है। चुनाव आयोग ने निष्कर्ष निकालते हुए कहा: “राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। आम जनता या कोई व्यक्ति ऐसे वोट डिलिट नहीं कर सकता। रिपोर्ट न्यूज पीडिया24