कोल्ड्रिफ के मालिक रंगनाथन की कंपनी के 7 ठिकानों पर ED की एंट्री

मध्य प्रदेश और राजस्थान में जहरी/ले कोल्डरिफ सिरप से 21 बच्चों की मौ/त हो गई थी. इस सिरप कंपनी के खिलाफ लगातार एक्शन हो रहा है. अब इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एंट्री हो गई है. ईडी में सोमवार को मनी लॉन्ड्रिंग के तहत कोल्ड्रिफ कफ सिरप बनाने वाली कंपनी श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स और तमिलनाडु एफडीए के शीर्ष अधिकारियों से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की. ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रंगनाथन की कंपनी श्रीसन फार्मा के देशभर में 7 ठिकानों पर छापा/मारी की कार्रवाई की

सूत्रों से मिले जानकारी के अनुसार, ईडी की पांच सदस्यीय टीम ने कोडंबक्कम रेसिडेंस पर छापा मारा. इसके अलावे दो ड्रग इंस्पेक्टर्स और तमिलनाडु ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट के इन-चार्ज डायरेक्टर के घरों पर भी छा/पेमारी की गई. ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के आरोपों पर शिका/यत (ईसीआईआर) दर्ज किया. सिरप में मिला विषैला डाइएथिलीन ग्लाइकॉल (DEG) बच्चों की किडनी फेलियर का कारण बना.

 

छिदंवाडा में औषधियों की गुणवत्ता जांच के लिए विशेष दल की कार्रवाई

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में बच्चों की मौ/त के बाद उत्पन्न हुए गं/भीर हालात को देखते हुए, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन, भोपाल के निर्देश पर औषधि निरीक्षकों के एक विशेष जांच दल द्वारा छिंदवाड़ा में औषधियों की गुणवत्ता जांच के लिए सघन कार्रवाई की जा रही है।

कारण बताओ नोटिस जारी

सात मेडिकल स्टोर संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। दल द्वारा मिलावटी औषधि कोल्ड्रिफ कफ सीरप (बैच नंबर एसआर-13) की रिकवरी की कार्रवाई भी की गई। इसके अतिरिक्त, दल ने परासिया क्षेत्र के प्रभावित बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर आवश्यक जानकारी एकत्र की।

जिन मेडिकल स्टोर की पूर्व में जांच की गई थी और उनमें अनियमितताएँ पाई गई थीं, उनमें से 7 मेडिकल स्टोर संचालकों को “कारण बताओ नोटिस” जारी किए गए हैं। इन संचालकों के स्पष्टीकरण प्राप्त होने के पश्चात उनके औषधि लाइसेंस को निलंबन अथवा निरस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

 

दोपहर तक तमिलनाडु पहुंचेगी SIT टीम

 

बता दें कि छिंदवाड़ा के परासिया पुलिस की SIT टीम रंगनाथन को लेकर तमिलनाडु के लिए रवाना हो चुकी है। वे रविवार की शाम 6 बजे परासिया से रवाना हुई थी। दोपहर तक टीम तमिलनाडु में होगी।