ठंड शुरू होते ही घुटने, कंधे या कमर के जोड़ दुखने लगते हैं साथ ही शरीर में अकड़न की शिकायत से ज्यादें तर लोग परेशान रहते है, सर्दियों के मौसम में ठंड और नमी के कारण जोड़ों में जकड़न और दर्द की समस्या आम हो जाती है। ठंड के दिनों में तापमान गिर जाता है जिसके कारण खून का संचार धीमा पड़ जाता है, ठंडा मौसम मसल्स को सिकोड़ देता है, जिस वजह से शरीर कड़ा महसूस होता है और जोड़ ज्यादा दबाव झेलते हैं
ऐसे में कुछ बातों को अपनाना चाहिये जैसे शरीर को गर्म रखना, हल्का व्यायाम करना, पौष्टिक आहार लेना और पर्याप्त पानी पीना जोड़ों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। थोड़ी सी सावधानी और सही देखभाल से सर्दियों में भी आप दर्द-मुक्त और सक्रिय रह सकते हैं। जोड़ों का दर्द, खासकर बुजुर्गों, गठिया (arthritis) के मरीजों और पुराने चोट वाले लोगों के लिए ये मौसम मुश्किल भरा होता है। है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ आसान घरेलू उपायों से इस दर्द को काफी हद तक कम किया जा सकता है? आप इन आसान टिप्स को अपना कर इस सर्दी मे अपने आप को स्वस्थ रख सकतें है-
शरीर को गर्म रखें
सर्दियों के मौसम में सबसे जरूरी है कि शरीर को ठंड से बचाकर रखा जाए। ठंडी हवा और कम तापमान जोड़ों की सूजन और दर्द को बढ़ा सकते हैं। इसलिए हमेशा अपने शरीर, खासकर घुटनों, कोहनी, कंधों और कमर को गर्म रखें।
घर से बाहर निकलते समय ऊनी कपड़े, गर्म मोज़े और नीकैप पहनें। ठंडी हवा सीधे शरीर पर न लगे, इसका ध्यान रखें। आप चाहें तो रात में सोने से पहले हल्के गुनगुने पानी से सिकाई (hot fomentation) भी कर सकते हैं। इससे जोड़ों में जकड़न कम हो जाती है और मांसपेशियों को आराम मिलता है। कमरे का तापमान भी बहुत ठंडा न रखें ।
नियमित व्यायाम करें
सर्दियों में ठंड के दिनों में एक्सरसाइज करने से खून का संचार बेहतर होता है, मांसपेशियों में लचीलापन बढ़ता है और शरीर गर्म रहता है।
आप सुबह के समय हल्की स्ट्रेचिंग, योग या वॉक कर सकते हैं। अगर बाहर बहुत ठंड हो, तो घर के अंदर ही कुछ आसान एक्सरसाइज करें। जैसे लेग रोटेशन, आर्म स्ट्रेच या हल्की जॉगिंग। अगर आपका काम लंबे समय तक बैठकर करने वाला है, तो हर 30 मिनट में खड़े होकर थोड़ी मूवमेंट करें। इससे जोड़ों पर दबाव कम होगा और दर्द से राहत मिलेगी।
संतुलित और पौष्टिक आहार लें
सर्दियों में खानपान का सीधा असर जोड़ों की सेहत पर पड़ता है। एक संतुलित और पौष्टिक डाइट लें जो शरीर को ऊर्जा देती है और हड्डियों और जोड़ों को भी मजबूत बनाती है।
अपने आहार में कैल्शियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल करें। दूध, दही, पनीर, हरी सब्जियां, बादाम, अखरोट, अलसी के बीज, और मछली जैसे पदार्थ जोड़ों को मजबूत बनाते हैं। शरीर को आवश्यक एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व मिलते हैं जो जोड़ों की सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
साथ ही, अधिक तेल, तला-भुना या जंक फूड खाने से बचें क्योंकि ये शरीर में सूजन बढ़ा सकते हैं।
मसाज और गर्म तेल का प्रयोग करें
सर्दियों में जोड़ों के दर्द से राहत पाने का एक पारंपरिक और प्रभावी तरीका है गर्म तेल से मालिश। मालिश करने से खून का संचार बेहतर होता है, मांसपेशियों को आराम मिलता है और stiffness कम होती है। आप सरसों, तिल या नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। तेल को हल्का गर्म कर जोड़ों पर हल्के हाथों से गोलाई में मसाज करें। रोजाना 10–15 मिनट की मालिश से दर्द और जकड़न दोनों में राहत मिलेगी। इसके अलावा, मालिश के बाद शरीर को ढककर रखें ताकि ठंडी हवा का असर न हो। लेयर वाले कपड़े पहनें, नीकैप-मोज़े लगाएं, गर्म पेय लें और शरीर को लगातार हल्की गतिविधि में रखें।
शरीर में पानी की कमी न होने दें
सर्दियों में प्यास कम लगती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि शरीर को पानी की जरूरत कम हो जाती है। पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन हो सकता है, जिससे जोड़ों में लुब्रिकेशन कम हो जाता है और दर्द बढ़ सकता है। दिनभर में कम से कम 8–10 गिलास पानी जरूर पिएं। ठंडे पानी की जगह गुनगुना पानी या हर्बल टी लें। ग्रीन टी, अदरक वाली चाय या हल्दी दूध पीना भी फायदेमंद रहता है क्योंकि ये शरीर में सूजन को कम करते हैं और इम्यूनिटी बढ़ाते हैं
डॉक्टर से समय पर सलाह लें
अगर जोड़ों का दर्द लगातार बढ़ रहा हो, सूजन बनी रहे या चलने-फिरने में कठिनाई महसूस हो रही हो, तो तुरंत ऑर्थोपेडिक डॉक्टर से सलाह लें। अक्सर लोग दर्द को मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह Osteoarthritis, Rheumatoid Arthritis या Vitamin D deficiency का संकेत भी हो सकता है। समय पर जांच करवाने से बीमारी को शुरुआती चरण में ही नियंत्रित किया जा सकता है ।
Top Tags