हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला बुधवार की सुबह एक बार फिर प्रकृति के प्रकोप के आगोश में समा गई, चंबा के लोग जब भोर में गहरी नींद में थे, तभी प्रकृति के प्रकोप ने उनका दरवाजा खटखटाया, प्रकृति ने एक बार नही दो बार उनके दरवाजे को खटखटाया, मौसम की मार झेल रहे हिमाचल के चंबा में सुबह-सुबह दो बार भूकंप आया है जबकि मंडी में भी कंपन महसूस हुई पहले से ही क्षेत्र भूस्खलन, बादल फटने और भारी बारिश से जुझ रहा था इसके बाद एक घंटे में दो बार भूकंप के झटके चंबा में महसूस किए गए हैं। भोर में 3:27 बजे 3.3 तीव्रता का पहला भूकंप आया था। जिसके बाद 4:39 बजे 4.0 तीव्रता का दूसरा भूकंप आया। जिससे लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि, इससे कोई नुकसान की खबर नहीं आई है। वही बारिश और बाढ़ का सामना कर रहे पहाड़ी राज्य हिमाचल में अब भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। बुधवार तड़के एक के बाद भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। एक घंटे के अदर प्रदेश में दो बार भूकंप के झटकों से धरती डोल उठी। महज कुछ ही अंतराल में भूकंप के एक के बाद एक झटके महसूस होने से लोग दहशत में आ गए। वहीं, भारत के पड़ोसी मूल्क पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पहाड़ी राज्य हिमाचल के चंबा जिले में 10 किमी और 20 किमी की गहराई में भूकंप आया। पहला भूकंप का झटका तड़के 3:27 बजे महसूस किया गया। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 दर्ज की गई और इसकी गहराई 20 किमी रही। फिलहाल दोनों झटकों से किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है, मगर एक के बाद एक लगातार भूकंप के झटके महसूस होने से लोग दहशत में आ गए।
हिमाचल प्रदेश और आसपास के इलाके संवेदनशील विशेषज्ञों का मानना है कि हिमाचल प्रदेश और इसके आसपास के इलाके भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील हैं. समय-समय पर यहां भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं. पिछले कुछ महीनों में भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्के भूकंप आए हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि इन झटकों के दौरान चंबा और कांगड़ा में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और सतर्क हो गए. हालांकि जल्द ही स्थिति सामान्य हो गई और प्रशासन ने भी राहत की बात कही. हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून के आगमन के बाद से अब तक 2,211 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है, रिपोर्ट न्यूज पिडीया 24
Top Tags