गुजरात के राजकोट में लगे भूकंप के झटके,स्कूलों में छुट्टी का फैसला

पूर्वोत्तर राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद गुजरात के राजकोट में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

12 घंटे में चार बार तेज झटके लगे, प्रशासन ने एहतियात के तौर पर स्कूल बंद किए गए हैं।

बताया जा रहा है भूकंप की तीव्रता 2.7 से 3.8 के बीच रही। भूकंप के चलते धरती के हिलने पर जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

गुजरात के राजकोट जिले के जेतपुर, धोराजी, उपलेटा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए।

यहां एक के बाद एक भूकंप के कई झटके महसूस किए गए। यहां एक के बाद एक करीब 7 झटके भूकंप के महसूस किए गए।

सबसे तेज झटका सुबह 6:19 बजे महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 3.8 थी, इसके बाद, सुबह 8:34 बजे तक कुल 7 झटके दर्ज किए गए।

भूकंप के झटकों से डरे लोग घर छोड़ खेतों की ओर भाग गए। शुक्रवार की सुबह स्थानीय निवासियों में दहशत और घबराहट तब और बढ़ गई जब 3.8 तीव्रता के एक तेज झटके ने लोगों की नींद उड़ा दी। लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर भागे ।

जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र में भूकंप का सिलसिला गुरुवार रात को ही शुरु हुआ था। गुरुवार रात 8:44 बजे 3.3 तीव्रता का पहला झटका महसूस किया गया। देर रात तक झटके आते रहे। शुक्रवार सुबह 6:19 और 6:58 बजे 3.8 मैग्नीट्यूड के भूकंप के झटके फिर से महसूस किए गए।