दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बारिश….बढ़ गया ठंड का सितम

दिल्ली-NCR में आज सुबह-सुबह हल्की बारिश हुई . साथ ही दिल्ली के कई इलाकों में धुंध की परत देखने को मिली. दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है.

दिल्ली मे होने वाले प्रदूषण ने पहले से ही दिल्ली वासियों के लिए परेशानी खड़ी किए हुए है। वही आज हुई बारिश ने दिल्ली के वायू गुणवत्ता में कोई सुधार नही देखने को मिला

बतादें दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार के तड़के मौसम ने 360 डिग्री करवट बदला है. दिल्ली के कई इलाकों में सुबह-सुबह मौसम का दोहरा रूप दिखा है.

एनसीआर के कई इलाकों नोएडा से लेकर गाजियाबाद, दादरी और आसपास के कई इलाकों में हल्की-बूंदाबादी दर्ज की गई.

दरअसल, प्रचंड ठंडी के बीच दिल्ली में बारिश एक नई आफत के रूप में आई है.

हालांकि दिल्ली के लोगों के लिए ये खुशखबरी इसलिए भी है कि दिल्ली लगातार बढ़ रहे प्रदूषण से लोगों को राहत मिलेगी.

बारिश की वजह से दिल्ली की हवाओं में फैले प्रदूषित धूलकण साफ हो जाएंगे, जिससे एक्यूआई में कमी दर्ज होगी.

मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के बाद दिल्ली का पारा चढ़ने की संभावना है