चंडीगढ़ , 4 दिसंबर – हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के मार्गदर्शन में “न/शा मु/क्ति भारत अभियान” और ड्रग डी-एडिक्शन अभियान के तहत सिरसा जिला में एक बार फिर अवैध तौर पर नशी/ली दवाएं बेचने वालों के मेडिकल स्टोर्स पर छा/पे मारे गए। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि फ़ूड एंड ड्र/ग अथॉरिटी के आयुक्त मनोज कुमार के निर्देशानुसार स्टेट ड्र/ग कंट्रोलर श्री ललित गोयल ने इस अभियान के लिए सिरसा जिला में 7 ड्र/ग्स कंट्रोल ऑफिसर की ड्यूटी लगाई गई। सिरसा जॉन के सीनियर ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर की देखरेख में नियुक्त किया गया।
उन्होंने बताया कि सिरसा के उपायुक्त शांतनु शर्मा के मार्गदर्शन में सिरसा और डबवाली के पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रदान की गई जानकारी के तहत सिरसा जिला के गांव बड़ागुढ़ा, बुप्प, नीमला, मसीतां, गोरीवाला, धोलपालिया, कासी का बास, देसू जोधा, मोरीवाला, डिंग में छापे मारे गए और दवा बेचने वाली 26 दुकानों की जांच की गई। कोई नशी/ली दवा बरामद नहीं हुई, लेकिन 17 मेडिकल स्टोर में कुछ नियमों की अवहेलना पाई गई। आरो/पियों के खिला/फ कार्रवाई की जा रही है।
स्टेट ड्रग कंट्रोलर श्री ललित गोयल ने बताया कि फ़ूड एंड ड्रग अथॉरिटी द्वारा लगातार अवै/ध नशी/ली दवा बेचने खिला/फ कार्र/वाई आगे भी जारी रहेगी
Top Tags