पंचकूला में न/शामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम, हजारों छात्रों ने लिया संकल्प

पंचकूला नवम्बर 18:  न/शा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जिला पंचकूला में विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों में न/शा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेवा विभाग द्वारा जिला स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सैक्टर-1, पंचकूला में किया गया जिसमें मेहर फाउंडेशन, न/शा मुक्ति केन्द्र, पंचकूला के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डा0 अभिमन्यु रामपाल व उनकी टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को न/शा मुक्ति को लेकर जागरूक किया गया व न/शा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा0 शैलजा छाबड़ा व काॅलेज के शिक्षक भी उपस्थित रहे ।

 

छात्रों को शपथ दिलाते हुए बताया गया कि आज के समय में न/शा समाज के लिए एक गंभी/र समस्या बन चुका है। श/राब, सिग/रेट, तंबाकू, गां/जा, अफी/म जैसे नशी/ले पदार्थ न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नष्ट करते हैं, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करते हैं। न/शे की ल/त व्यक्ति की सोचने-समझने की शक्ति को कम कर देती है और उसे गलत रास्ते पर ले जाती है। न/शा करने वाला व्यक्ति धीरे-धीरे शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर हो जाता है। उसकी आर्थिक स्थिति बिगड़ जाती है, परिवार में कल/ह और असंतोष बढ़ता है।

सेवा विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं को न/शे के प्रकार व इनसे होने वाले दुष्प्र/भावों के बारे में बताया गया। यह भी बताया गया कि जागरूकता अभियान, शिक्षा, और न/शा मुक्ति केंद्रों की सहायता से लोगों को इस बुराई से बाहर निकाला जा सकता है। युवाओं को न/शे से दूर रहकर अपने जीवन को स्वस्थ और सफल बनाना चाहिए। इसलिए हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम स्वयं भी न/शा नहीं करेंगे और दूसरों को भी न/शा छोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे।