अमृतसर एयरपोर्ट पर छापा, DRI ने पकड़ा करीब 1 करोड़ का सोना

अमृतसर के श्री गुरु रामदास अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की अमृतसर जोनल टीम ने अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने दुबई से अमृतसर आए दो यात्रियों के सामान से लगभग एक करोड़ रुपये का सोना बरामद किया है।DRI की टीम ने दुबई से आए इन दोनो यात्रियों को सोने की तस्करी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों यात्रियों ने अपने कार्गो पैंट के अंदर सोना छिपा रखा था, जो चेन, कंगन और अंगूठियों के रूप में था। टीम को पहले ही सूचना मिल गई थी । DRI टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर यह कार्र/वाई की और दोनों यात्रियों को पूछताछ के लिए हिरा/सत में ले लिया।

 

बतादें की अमृतसर रीजनल यूनिट को गुप्त सूचना मिली थी कि दुबई से आने वाले कुछ यात्री सोने की त/स्क/री करने वाले हैं। सूचना मिलते है एयरपोर्ट पर सर्च ऑरेशन चलाते हुए दो यात्रियों सं/धिग्ध पाते हुए रोक लिया।

 

कार्गो पैंट में छिपा रखा था सोने के आभूषण

 

दोनो यात्रियों के कार्गो पैंट में सोने के आभूषण को छिपा रखा था। टीम ने तलाशी के दौरान क्रमश: 430, 440 ग्राम, और 396.440 ग्राम वजन के सोने के आभूषण बरामद किए । इनकी बाजार में अनुमानित कीमत रु 48,95,601, और रु.45,00,817 बताई जा रही है। इन आभूषणों में चेन, कड़े और अगुंठियां शामिल है। पूछताछ मे इन यात्रियों ने बताया त्योहारी सीजन में ये सोने को बेचने की फिराक में भारत में बेचने की योजना बना कर आये हुएं थें। भारत में सोने के बढ़े हुए रेट के काऱण इन्होंने अपने मुनाफें के लिए योजना बनाई थी। वहीं खुफिया निदेशालय ने कहा है कि वह इस समय देश में विदेशी सोने और आभूषणों की अवैध त/स्क/री को रोकने के लिए स/तर्क है