बा/ढ़ पी/ड़ित बच्चियों के लिए डॉ. पूजा सिंह का बड़ा ऐलान

चंडीगढ़ 7 अक्तूबर पंजाब में हाल ही में आई बा/ढ़ के कारण कई परिवार बुरी तरह प्रभावित हुए हैं और अपने भविष्य को लेकर चिं/तित हैं। ऐसे कठिन समय में, समाजसेवी डॉक्टर पूजा सिंह 500 लड़कियों के सहारे के रूप में आगे आई हैं। इस मुफ़्त कोर्स योजना के तहत, पंजाब के किसी भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की हर लड़की को ₹50,000 तक का ब्यूटी कोर्स पूरी तरह निःशुल्क दिया जाएगा। ईशान सिंह ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य उन लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाना है जो अपने भविष्य को लेकर परेशान हैं और उन्हें एक नया जीवन मार्ग देना है। गौरतलब है कि डॉ. पूजा सिंह हमेशा से ही लड़कियों के सशक्तिकरण और शिक्षा के लिए कार्य करती रही हैं।

उनकी इस पहल से अब तक हज़ारों लड़कियाँ अपने करियर में सफलता हासिल कर चुकी हैं और आत्मनिर्भर बनी हैं।इस अवसर पर जानकारी देते हुए डॉ. पूजा सिंह एम डी ,एनआईआईबी ने कहा “बाढ़ ने घर उजाड़े हैं लेकिन सपने नहीं। हम चाहते हैं कि हर लड़की अपनी पहचान खुद बनाए। यह योजना उसी हौसले की एक शुरुआत है। हमने सभी जिलों के डी सी साहिबान को ईमेल द्वारा अपने अभियान की जानकारी दी है और उन्हें जरूरतमंद लड़कियों की लिस्ट शेयर करने की दरख्वास्त की है

 

इस मौके पर ईशान सिंह ने बताया की हमने मुख्यमंत्री सहित मंत्री अमन अरोड़ा को भी अपने अभियान की जानकारी दी है

और हम जल्द ही पंजाब के मुख्यमंत्री  भगवंत मान से मिलकर इस योजना को पूरे राज्य में लागू करने के लिए बातचीत करेंगे ,

हमारी पुरजोर कोशिश रहेगी कि सूबे की कोई भी लड़की फीस के अभाव में स्किल बेस्ड एजुकेशन से वंचित न रह जाये

ईशान सिंह सी ई ओ एनआईआईबी ने कहा –“यह सिर्फ एक कोर्स नहीं, बल्कि जीवन को नई दिशा देने का मार्ग है।

हम चाहते हैं कि आज की चो/ट, कल की ताकत बने। यह मुहिम केवल मदद नहीं – बल्कि एक संदेश है कि चाहे बा/ढ़ ने सब कुछ तबा/ह कर दिया हो, लेकिन हिम्मत और उम्मीद कभी नहीं डू/बतीं।”