CM सैनी सरकार ने हरियाणा के बहनों को किया वादा आज पूरा कर दिया है । हरियाणा की महिलाओं के लिए आज गुरुवार, 25 सितंबर को बड़ा दिन है. नायब सिंह सैनी सरकार में आज लाखों महिलाओं के लिए ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ की शुरुआत हो रही है. इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने 2100 रुपये आएंगे. इस योजना में रजिस्ट्रेशन का आरंभ आज से ही हो रहा है. दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए हरियाणा सरकार ने पांच हजार करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही हरियाणा सरकार ने इस योजना के लिए आधार कार्ड भी अनिवार्य कर दिया है। आधार कार्ड के बिना महिलाएं लाडो लक्ष्मी योजना एप का लाभ नहीं उठा सकेंगी महिलाएं।
मुख्यमंत्री सैनी आज पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में लाडो लक्ष्मी मोबाइल एप को लॉन्च करेंगे
उसके बाद सीएम पांच पात्र महिलाओं का दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना एप पर लाइव पंजीकरण करेंगे। इसी तरह का कार्यक्रम राज्य के 22 जिलों में होगा। राज्य सरकार की ओर से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी मंत्रियों, सांसदों व विधायकों की ड्यूटी लगाई गई है। पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और नवीनीकरण भी करेंगे।
लाडो लक्ष्मी योजना का नोटिफिकेशन पहले जारी हो चुका है
28 अगस्त को सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा कैबिनेट की बैठक हुई थी, जिसमें यह फैसला लिया गया कि योजना की शुरुआत 25 सितंबर से की जाएगी. इसके बाद सरकार ने योजना को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया.
फोन पर ऐप डाउनलोड करने का अनुरोध
हरियाणा सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि आज ही अपने फोन पर प्ले स्टोर से यह ऐप डाउनलोड कर लें ताकि पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये आसानी से मिल सकें. एक्स पोस्ट में लिखा गया है- ‘हरियाणा सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना – बहनों को हर महीने ₹2100 की सौगात. आज ही प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड करें और योजना का लाभ उठाएं.”
Top Tags