Delhi : दिल्ली में लाल किले के पास 10 नवंबर को ब्लास्ट हुआ था. घटना में 15 लोगों की मौ/त हुई थी. इस मामले में अब तक कई खुलासे हो चुके हैं. NIA की टीम केस की जांच में जुटी हुई है. इस बीच, एक बड़ा खु/लासा हुआ है दिल्ली ब्ला/स्ट मामले की जांच में एजेंसियां जैसे-जैसे आगे बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं
2023 में दिल्ली और कई शहरों में ब्ला/स्ट की साजिश थी
वहीं, आतं/की मुजम्मिल ने जांच एजेंसी के सामने कबूला कि साल 2023 में दिल्ली और कई शहरों में ब्ला/स्ट की साजिश रची थी. इसके साथ ही दो साल से ब्ला/स्ट के लिए विस्फो/टक का इंतज़ाम कर रहे थे. अमो/नियम नाइट्रेट और यूरिया ख़रीदने की ज़िम्मेदारी मुज़म्मिल की थी. मुजम्मिल ने गुरुग्राम से 26 क्विंटल NPK खाद खरीदा था.
इस खाद को विस्फोटक में तब्दील करने की जिम्मेदारी डॉक्टर उमर मोहम्मद की थी. उमर मोहम्मद को ही वि/स्फो/ट के लिए केमिकल, रिमोट और डिवाइस अरेंज करने की जिम्मेदारी दी गई थी. मुजम्मिल ने तीन लाख रुपये में NPK खाद खरीदा था. इस काम के लिए डॉ मुज़म्मिल ने 5 लाख भी दिए थे, इसके साथ ही डॉ आदिल अहमद राथऱ को 8 लाख रुपये और डॉ मुजफ्फर अहमद राथऱ को 6 लाख रुपये मिले थे। इसके साथ ही उसने बताया कि हुंडई आई-20 कार को चला रहें आतंकवादी उमर नबी को कथित तौर पर हवा/ला के जरिए पैसे मिले थे। इसके साथ ही डॉक्टर मुजम्मिल ने पूछताछ के दौरान अधिकारियों को बताया कि डॉक्टरों को 20 लाख रुपए मिले थे। आशं/का जताई जा रही है कि जैश-ए-मोहम्मद से यह पैसे आए थे और एक हैंडलर ने हवाला के जरिए डॉक्टरों तक यह रकम पहुंचाई थी।
डॉ. मुजम्मिल ने एक AK-47 राइफल खरीदी थी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फरिदाबाद में 2500 किलोग्राम से अधिक अमो/नियम नाइट्रेट बरामद होने के बाद गिर/फ्तार किए गए डॉ. मुजम्मिल ने एक AK-47 राइफल खरीदी थी जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपये है, जिसे बाद में डॉ. अदील के लॉकर से बरामद किया गया। एक खुफिया अधिकारी के अनुसार, यह हथियार खरीद इस मॉड्यूल की तैयारी और फंडिंग के स्तर को दिखाती है। इसके साथ ही मिली जानकारी में यह भी सामने आया कि प्रत्येक आरो/पी का अलग अलग हैंडलर से संपर्क भी था, जिसमें डॉ मुजम्मिल का अलग हैंडलर था और डॉ. उमर किसी दूसरे हैंडलर को रिपोर्ट कर रहा था।
विस्फो/टक मिश्रण तैयार करने के लिए एक डीप फ्रीजर भी खरीदा
खुफिया अधिकारियों के अनुसार, डॉ. उमर ब/म बनाने के वीडियो, मैनुअल और ओपन-सोर्स कंटेंट ऑनलाइन देख रहा था। उसने नूंह से रसायन, भागीरथ पैलेस और फरिदाबाद के NIT मार्केट से इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदा। उसने रसायन को सुरक्षित रखने और विस्फो/टक मिश्रण तैयार करने के लिए एक डीप फ्रीजर भी खरीदा था। फ्रीजर का इस्तेमाल मिश्रण को स्थिर और प्रोसेस करने के लिए किया गया।
NIA को अहम जानकारियां मिली
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार NIA को अहम जानकारियां मिली है बतादें कि आठ आरो/पियों में से जिन तीन डॉक्टर और एक मौलवी को NIA श्रीनगर से दिल्ली पूछताछ के लिए लाई है। इनमें से जम्मू-कश्मीर के राहने वाले डॉक्टर मुजम्मिल शकील गनी और मौलवी मुफ्ती इरफान अहमद वागे ने कई अहम जानकारियां एनआईए को दी हैं। इनके आधार पर आगे काम किया जा रहा है।
Top Tags