लगातार बारिश और बाढ़ के कारण स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ने के मद्देनज़र जिला स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों की सुरक्षा के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है।
सिविल सर्जन डा. संगीता जैन ने बताया कि बाढ़ के पानी के कारण कई स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जैसे दस्त, टाइफाइड, पीलिया, हैजा, त्वचा पर संक्रमण और साँप के काटने की घटनाएँ। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वास्थ्य विभाग की सलाह का पालन करके स्वयं और अपने परिवार का बचाव करें।
मुख्य सावधानियाँ:
-
केवल साफ़ और उबाला हुआ पानी पीएं।
-
हाथों को समय-समय पर साबुन और पानी से धोएं।
-
बाढ़ के पानी में गीले खाने से बचें।
-
बुखार या दस्त जैसी समस्या होने पर स्वयं उपचार न करें, बल्कि नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य संस्थान या मेडिकल कैंप में जाएँ।
-
यदि किसी स्थान पर 3 या उससे अधिक इन्फेक्शन के मामले सामने आते हैं, तो तुरंत स्वास्थ्य संस्थाओं को सूचित करें।
-
त्वचा संक्रमण से बचने के लिए रबर के बूट और पूरी बांह वाले कपड़े पहनें।
-
कटे हुए फल और सब्जियों का सेवन न करें।
-
बाढ़ के पानी में साँप के काटने की घटनाएँ आम हैं; यदि पानी में जाना अनिवार्य हो तो लंबे बूट पहनें।
-
साँप के काटने की स्थिति में तुरंत नज़दीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पहुँचें; उपचार पूर्णतः मुफ्त है।
डा. जैन ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य संबंधी जानकारी या सहायता के लिए हेल्पलाइन 104 पर संपर्क किया जा सकता है।
Top Tags