चंडीगढ़, 13 जून: दिशा पाटनी ने इस दिन को किसी पार्टी या शूट पर नहीं, बल्कि शांति और श्रद्धा से मनाने का फैसला लिया। उन्होंने गुलाबी और सफेद कॉटन सूट पहनकर मंदिर में माथा टेका। इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने इस पल को शेयर भी किया।
-
कुर्ते पर व्हाइट थ्रेड एम्ब्रॉयडरी ने उनकी लुक को निखार दिया।
-
स्प्लिट क्रू नेकलाइन और सेंटर लाइनिंग पैटर्न ने ट्रेडिशनल लुक में भी एक फैशन टच जोड़ा।
-
उन्होंने झुमके और एक स्टेटमेंट रिंग पहनकर लुक को ग्रेसफुल फिनिश दिया।
-
माथे पर तिलक, बालों में साइड पार्टीशन और मुस्कुराता चेहरा — हर चीज़ ने बता दिया कि दिशा सिर्फ सिज़लिंग नहीं, संस्कारी भी हैं।
मौनी रॉय ने भी लूटी महफिल
दिशा की सबसे करीबी दोस्त और टीवी से लेकर फिल्मों तक अपनी पहचान बना चुकी मौनी रॉय भी इस मौके पर साथ नज़र आईं। उन्होंने पहनी थी:
-
व्हाइट बेस वाली रेड फ्लोरल साड़ी, जिस पर फूलों की हैंड पेंटिंग ने लुक को रॉयल बना दिया।
-
साथ में झुमके और बन हेयरस्टाइल ने उनकी सादगी को और निखारा।
दोस्ती की मिसाल बनी दिशा-मौनी की जोड़ी
इन दोनों की बॉन्डिंग हमेशा चर्चा में रहती है —
-
कभी वेकेशन पर साथ, कभी अवॉर्ड शो में एक साथ रेड कारपेट पर,
-
मौनी अक्सर दिशा को ‘छोटी बहन’ कहकर पुकारती हैं,
-
सोशल मीडिया पर भी इनकी मस्ती और साथ की तस्वीरें फैंस खूब पसंद करते हैं।
वर्कफ्रंट पर क्या कर रही हैं ये ग्लैम डिवाज़?
-
मौनी रॉय हाल ही में फिल्म ‘द भूतनी’ में नज़र आईं, जिसमें उन्होंने एक भूत का किरदार निभाया।
-
दिशा पाटनी जल्द दिखेंगी ‘Welcome to the Jungle’ में, जिसमें अक्षय कुमार, संजय दत्त, जैकलीन फर्नांडिस जैसे बड़े स्टार्स भी होंगे।