J&K में आई त/बा/ही,अर्धकुमारी के पास हुई लैंडस्लाइड

जम्मू-कश्मीर फिर से प्राकृतिक आ/पदा की आगोश में आ गया है।  J&K में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं ने राज्य के कई हिस्सों में तबाही मचा दी है। माता वैष्णो देवी मंदिर के धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र कटरा क्षेत्र  है, जहां श्रद्धालु विश्राम के लिए रुकते हैं उन पर भारी क/हर टूट पड़ा,  वहां स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। बारिश के कारण पहाड़ों में कई जगहों पर जमीन खिसक गई है, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। आपको बतादें श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग के अर्धकुंवारी क्षेत्र में भूस्खलन के कारण तकरीबन 30 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई स्थान पर यात्री फंसे हुए हैं और बचाव कर्मी बचाव कार्य में लगे हुए हैं। श्री माता देवा श्राइन बोर्ड की ओर से कहा गया है कि हाल ही में हुई लगातार बारिश और खराब मौसम को देखते हुए, सभी यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम में सुधार होने पर अपनी यात्रा की योजना फिर से बनाए। वहीं जम्मू के चनैनी नाला में एक कार गिरने से तीन श्रद्धालु बह गए। लापता तीन में से दो श्रद्धालु राजस्थान के धौलपुर और एक आगरा का रहने वाला है। रविवार से जारी भारी बारिश जम्मू की सड़कें व पुल झेल नहीं पाए और शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए। इसके साथ ही जम्मू का देश से सड़क व रेल संपर्क पूरी तरह कट गया। बीती रात भारी बारिश की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने पहलें ही रात नौ बजे के बाद अकारण घरों से बाहर निकलने पर भी रोक लगा दी थी। इसके साथ ही तवी, चिनाब, उज्ज सहित सभी नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय वायुसेना का एक सी-130 परिवहन विमान राहत और बचाव सामग्री लेकर माता वैष्णो देवी तीर्थस्थल मार्ग पर अर्धकुंवारी के पास हुए भूस्खलन से प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए पहुंच गया. वही राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) का सामान लेकर सी 130 परिवहन विमान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित हिंडन वायुसेना अड्डे से रवाना हो कर जम्मू पहुंचा हैं वहीं केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू संभाग के मौजूदा हालात पर अपडेट देते हुए बताया कि पुंछ और राजौरी जिलों को छोड़कर पूरे जम्मू संभाग में बारिश जारी है, लेकिन इसकी तीव्रता कम हो गई है.उनहोंने बताया  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रख रहे हैं और अपडेट प्राप्त कर रहे हैं.  रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24