महाकाल मंदिर में डिजिटल बदलाव

अब ऑनलाइन व्यवस्था भगवान के दरबार में दर्शन के लिए शुरु होगयी है, बतादें श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रोटोकॉल से दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए अब नई ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू लागू की गई है। अब तक नंदी हॉल से दर्शन के लिए प्रोटोकॉल अधिकारी के मोबाइल पर नाम और नंबर भेजने के बाद टोकन मिलता था, लेकिन अब यह व्यवस्था समाप्त के दी गई है। वर्तमान में नई प्रणाली में पंजीकृत मोबाइल पर लिंक भेजा जा रहा है। इस लिंक पर क्लिक कर श्रद्धालु 250 रुपये का शुल्क ऑनलाइन जमा कर रहे हैं। सफल भुगतान के बाद उन्हें दर्शन की तिथि और समय की जानकारी प्राप्त हो रही है और दर्शन भी आसानी से हो रहे हैं। यह व्यवस्था भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग की तर्ज पर की गई है।

यह प्रक्रिया पारदर्शी और सरल होगी, बल्कि डिजिटल रिकॉर्ड से प्रबंधन को भी सुविधा मिलेगी और श्रद्धालुओं का समय बचेगा और अनियमितताओं पर अंकुश लगेगा।पहले महाकाल दर्शन व्यवस्था के तहत कुछ सम/स्याएं थी जैसे टोकन नंबर की प्रणाली में पारदर्शिता की कमी और समय की बर्बा/दी । अब इस डिजीटल बदलाव का उद्देश्य श्रद्धालुओं को अधिक सुविधा और संतोष  प्रदान करना है। रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24