मधुमेह ने आज हर घर में पैर पसार दिया है, हर घऱ में कोई ना कोई सदस्य इससे परेशान है, ये एक तेजी से बढ़ती हुई बीमारी है, आखिर क्या है ये मधुमेह क्यों होता है, क्या कारण है इसके, आज हम इसी पर जानकारी दे रहे है., डायबिटीज मुख्य रूप से इंसुलिन की कमी या शरीर में इंसुलिन के ठीक से काम न करने के कारण होता है। आपको बतादे इंसुलिन एक हार्मोन है जो पैंक्रियास द्वारा बनाया जाता है और रक्त से ग्लूकोज को कोशिकाओं में ले जाने में मदद करता है, जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। मधुमेह की बीमारी को डायबिटीज और शुगर भी कहा जाता है। ये बीमारी अनुवाशिंक भी होती है और खराब जीवनशैली के कारण भी होती है। मधुमेह के मरीजों को अपने खाने-पीने का विशेष ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि मधुमेह के मरीज का ब्लड शुगर लेवल का ना तो सामान्य से अधिक होना ठीक रहता है और ना ही सामान्य से कम होना ठीक रहता है। ऐसे में इसकी जांच कर लेवल का पता लगाते रहना चाहिए । अगर मधुमेह का लेवल बहुत ज्यादा बढ़ जाए या फिर बहुत ज्यादा कम हो जाए, तो दोनों ही स्थिति में मरीज की सेहत पर खतरा मंडराता है। ये दोनों ही स्थितियां जानलेवा मानी जाती हैं।
मधुमेह के दो मुख्य प्रकार हैं ..1- इस प्रकार के मधुमेह में, अग्न्याशय बिल्कुल भी इंसुलिन नहीं बनाता है या बहुत कम मात्रा में बनाता है।
2-इस प्रकार के मधुमेह में, अग्न्याशय इंसुलिन तो बनाता है, लेकिन शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन के प्रति ठीक से प्रतिक्रिया नहीं करती हैं, जिससे इंसुलिन प्रतिरोध होता है।
दोनों ही मामलों में, रक्त में ग्लूकोज का स्तर बढ़ जाता है, जिससे मधुमेह के लक्षण और जटिलताएं हो सकती हैं।
डायबिटीज के लक्षण – Symptoms of Diabetes
डायबिटीज होने पर आपको अत्यधिक प्यास लगना, अचानक वजन का कम होना, भूख लगना, थकान, घावों का धीमे भरना, हड़ियों का सुन्न या झिल्ली जैसा अहसास इस तरह के लक्षण आने पर डायबिटीज के होने की संभावना हो सकती है,
डायबिटीज ( मधुमेह ) में आप निम्न चीजों का पालन करिए जैसे की – आप डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए अनाज ,फल, सब्जियों और कम चर्बी वालें प्रोटीन के आहार अपनायें, ध्यान, योग, या गहरी सांसें लेने का अभ्यास करें इसके साथ पानी ज्यादा से ज्यादा पिएं। और साथ साथ आपको नियमित रुप से डॉक्टर से चेकअप भी करवा चाहिए, चिकित्सक द्वारा सुझाए गए कुछ टेस्ट इस प्रकार हो सकते है – ग्लाइकोहेमोग्लोबिन (HbA1c) टेस्ट, फास्टिंग ब्लड शुगर टेस्ट, इंसुलिन टेस्ट( Insulin Test), लिपिड प्रोफाइल टेस्ट, पोस्टप्रैंडियल रक्त शर्करा टेस्ट इन बातों का ख्याल रख कर आप डायबिटीज में खुद को फिट रख सकते है, रिपोर्ट न्यूज पिडिया 24
Top Tags