आज फिल्मी जगत के सुपर स्टार धर्मेंद्र का जन्मदिन है। हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र देओल का नि/धन हाल ही में 24 नवंबर को हुआ था. अपने जन्मदिन के कुछ दिन पहले ही सुपर स्टार ने दुनिया को अलविदा कह कर विदा हो गये हमेशा हमेशा केलिए।
ईशा देओल ने इमोशनल पोस्ट शेयर किया
वहीं आज यानी 8 दिसंबर को उनकी 90वीं जयंती है, जिसके चलते बेटी ईशा देओल ने पापा के निधन के बाद पहली बार एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. वहीं कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं. वहीं फैंस भी पोस्ट शेयर करने के बाद इमोशनल होते हुए सुपरस्टार को श्रद्धांजलि देते हुए दिख रहे हैं. दिग्गज अभिनेता को अपनी एक्टिंग, फिल्मों और मिलनसार व्यवहार की वजह से हमेशा याद किया जाएगा, धर्मेंद्र के लाखों फैन्स उनका जन्मदिन मनाना चाहते थे लेकिन एक्टर के जाने के बाद उनकी इच्छा अधूरी रह गयी।
फार्म हाउस में सेलिब्रेट किया जाएगा जन्मदिन
वही उनके बेटे सनी देयोन ने ही-मैन के जन्मदिन के दिन एक बड़ा फैसला लिया है और फैंस को खास तोहफा दिया । दरअसल 8 दिसंबर को धर्मेंद्र का जन्मदिन उनके फार्म हाउस में सेलिब्रेट किया जाएगा, जिसमें फैंस भी शामिल होंगे. इस खास न्यूज की जानकारी देओल लीजेंड के नाम से एक्स अकाउंट ने पोस्ट शेयर करते हुए दी है.बता दे कि 8 दिसंबर को धर्मेंद्र का जन्मदिन उनके फार्म हाउस में सेलिब्रेट किया जाएगा, जिसमें फैंस भी शामिल होंगे. जारी हुई पोस्ट के अनुसार जन्मदिन सेलिब्रेट करने की लोकेशन फार्म हाउस मालवली (लोनावाला) है
और ये सेलिब्रेशन दोपहर 1 बजे से शुरू होगा.’ वहीं देओल परिवार ने फैंस के लिए बस की सुविधा भी प्राप्त कराई है और बिना किसी पास के वो आसानी से एंट्री कर सकेंगे.
Top Tags