पंजाब में युवा भवन, हॉकी टर्फ और एडवेंचर कैंप का विकास

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने खेल और युवा सेवाएं विभाग के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की । मुख्यमंत्री मान ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये । CM मान ने पंजाब के खेल बुनियादी ढांचे के नवीनीकरण के लिए स्पष्ट, समयबद्ध निर्देश जारी करते हुए अधिकारियों को प्रदेश भर में 1,350 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जा रहे 3,100 स्टेडियमों का कार्य जून, 2026 तक पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा व्यापक पैकेज की भी शुरूआत की गई जिसमें लगभग 3,000 स्थानों पर अत्याधुनिक जिम स्थापित करना, 50 करोड़ रुपए की लागत से 17,000 खेल किट्स का वितरण, एक व्यापक खेल पोर्टल की शुरूआत और 43 करोड़ रुपए की लागत से नए युवा भवन का निर्माण शामिल है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह ने कहा सरकार का मुख्य उद्देश्य पंजाब के युवाओं की असीम ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाना और उन्हें नशे के खतरे से दूर रखना है

मुख्यमंत्री ने पंजाब के युवाओं के लिए खोला अपना पिटारा

बैठक में मुख्यमंत्री ने बताया कि 10 हजार युवाओं के लिए प्रदेश के 9 जंगल क्षेत्रों में ट्रैकिंग और एडवेंचर कैंप लगाए जाएंगे। वहीं चंडीगढ़ के सेक्टर 42-ए में 43 करोड़ रुपये की लागत से नया युवा भवन बनाया जाएगा, जिसमें हॉस्टल, ऑडिटोरियम, कॉन्फ्रेंस हॉल और सेमिनार रूम की सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल बजट को 2023-24 में 350 करोड़ से बढ़ाकर 2024-25 में 1000 करोड़ रुपये कर दिया गया है। मोहाली, बठिंडा और लुधियाना में हॉकी टर्फ बदली जा रही हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इलाज और प्रदर्शन सुधार के लिए भी प्रयास किया है। उन्होने कहा कि पंजाब देश का पहला राज्य है जहां स्पोर्ट्स मेडिसिन कैडर मौजूद है। इसके तहत 92 कर्मचारियों का चयन किया गया है, जो खिलाड़ियों की चोटों के इलाज और प्रदर्शन सुधार में मदद करेंगे।