पंचकूला, 15 जनवरी – उपायुक्त सतपाल शर्मा ने आज लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर में जिलावासियों की 15 समस्याएं सुनी और कुछ का मौके पर समाधान किया व अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने शिविर में ग्राम पंचायत खडकुआ (पिंजौर) के ग्रामीणों की गंदे पानी की निकासी व बिजली के खंभे लगवाने को लेकर बीडीपीओ पिंजौर व बिजली विभाग के संबंधित अधिकारी को मोके का मुआयना कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने व तुरंत प्रभाव से पानी की निकासी करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त सतपाल शर्मा ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि अपने अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाली रि ओपन व लंबित शिकायतों का जल्द से जल्द निपटारा करें। उन्होने समाधान शिविर, सीपी ग्राम, जनसंवाद, सीएम विंडो, एसएमजीटी की लंबित शिकायतों की समीक्षा की और सभी विभागों को जल्द से जल्द लंबित समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि कि समाधान शिविर में आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या का जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस कार्य में किसी भी प्रकार का अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नही किया जाएगा।
इस अवसर पर नगराधीश जागृति, डीडीपीओ विशाल पराशर, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, लोक निर्माण विभाग, एचएसवीपी, पीएमडीए, पुलिस, स्वास्थ्य, सिंचाई, नगर निगम और अन्य विभागों के संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे
Top Tags