पंचकूला, 2 मार्च – उपायुक्त सतपाल शर्मा ने होली उत्सव के मद्देनजर फूड सेफटी, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक व संबंधित अधिकारियों को दुकानों का निरिक्षण कर यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि पर्व के दौरान मिलावटी रंग और मिठाइयों की बिक्री न हो।
उपायुक्त ने कहा कि होली पर्व के दौरान भारी संख्या में लोग मिठाईयों और रंगों की खरीदारी करते हैं और इनमें मिलावट होने से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड सकता है। उन्होने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी दुकानदार मिलावटी रंग की बिक्री करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कारवाई की जाएगी। उन्होने पंचकूला और कालका के एसडीएम को भी अपने संबधित क्षेत्रों में सघन निरिक्षण कर मिठाईयों और रंगों की बिकी्र पर नजर रखने के निर्देश दिए।
उपायुक्त सतपाल शर्मा ने जिलावासियों को होलिका दहन की बधाई व शुभकामनाएं दी। उपायुक्त ने बताया कि होली का त्यौहार रंगों का त्यौहार है और जिले के नागरिक एक दुसरे को गुलाल लगाकर व मिठाई खिलाकर इस पर्व को खुशी, उल्लास व भाईचारे के साथ उत्साह से मनाते हैं। उन्होने बताया कि होलिका दहन, हिन्दुओं का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें होली की पूर्व सन्ध्या पर होलिका का सांकेतिक रूप से दहन किया जाता है। होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भक्त प्रहलाद की रक्षा और होलिका के अंत की कथा याद की जाती है। श्रद्धालु पवित्र अग्नि जलाकर नकारात्मकता का त्याग करते हैं और सुख-समृद्धि की प्रार्थना करते हैं।
Top Tags