पंचकूला, 7 जनवरी: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 जनवरी को पंचकूला के सेक्टर -5 स्थित परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह में जहां स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जांएगे, वहीं हरियाणा पुलिस, हरियाणा गृह रक्षी, एनसीसी कैडेट्स के जवानों की टुकड़ियों द्वारा शानदार मार्चपास्ट किया जाएगा।
उपायुक्त सतपाल शर्मा ने आज लघु सचिवालय के सभागार में गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण करने हेतु दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह परेड ग्राउंड सेक्टर -5 में आयोजित किया जाएगा। बरसात की स्थिति में सेक्टर 5 स्थित इन्द्रघनुष ऑडिटोरियम को वैकल्पिक स्थल के लिए रूप में चयनित किया गया है। उपायुक्त ने निर्देश दिये कि परेड ग्राउंड के साथ-साथ इन्द्रघनुष ऑडिटोरियम में भी गणतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां की जाएं।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, नगराधीश जागृति, जिला राजस्व अधिकारी डाॅ कुलदीप, डीएमसी विनोद नेहरा, एसीपी सुरेंद्र सिंह, डीडीपीओ विशाल पराशर, जिला वन अधिकारी विशाल कौशिक, तहसीलदार पंचकूला सुरेश कुमार, सिविल सर्जन कार्यालय से उप सिविल सर्जन डाॅ विकास गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी विशाल सैनी, जनस्वास्थ्य अभिंत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता समीर शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी संध्या मलिक, पुश पालन विभाग के उपनिदेशक राजेंद्र सिंह जदोन, माता मनसा देवी बोर्ड की सचिव शारदा प्रजापति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहें ।
Top Tags