मोहाली में सुबह घना कोहरा, बारिश का अलर्ट

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम विभाग ने आज 31 जनवरी  से लेकर 2 दिनों तक बारिश औऱ घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है

आज सुबह से ही कुछ जिलों में घना कोहरा देखने को मिला ।

मोहाली में सुबह 10 बजे तक विजीबिलिटी काफी कम रही

दिन के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढोतरी दर्ज की गयी है

31 जनवरी , 1 फरवरी  और 2 जनवरी को हल्की बारिश  होने की संभावना जताई गई है

1 फरवरी को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, पटियाला, मोहाली, तरनतारन,

कपूरथला और फतेहगढ़ साहिब में कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश

बिजली कड़कने और 30 से 40 kmph की स्पीड से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है.

इसके साथ ही अगले 24 घंटे तक रात के तापमान में ज्यादा बदलाव नही होगा।